Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_खरी_खरी: गुना के 2 vairal video, पहला, केंद्रीय मंत्री द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया से जनता के प्रतिनिधि ने कहा, सड़क नहीं बनी तो हम वोट नहीं देंगे, जवाब में द ग्रेट सिंधिया बोले, "आप ऐसी बात मत कीजिए, आप निवेदन कीजिए, काम करना मेरी जिम्मेदारी है” गुना में ही केंद्रीय मंत्री द ग्रेट सिंधिया ने कलेक्टर को भी किया तल्ख अंदाज में तलब, बोले, बुलाओ कलेक्टर को, फिर एसपी कलेक्टर से बोले, आप गाड़ी में नहीं मेरे दौरे पर साथ रहिए, देखिए video

शुक्रवार, 18 सितंबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
गुना। केंद्रीय मंत्री द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया इन दिनों गुना के दौरे पर हैं। इसी बीच 17 सितंबर को देश पीएम नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर उन्होंने टेकरी सरकार मंदिर पर दीप प्रज्ज्वलित किये। साथ ही इस दौरान करोड़ों की सौगात जनता को दी हैं। लेकिन दौरे के ही दौरान दो प्रसंग एमपी की राजनीति में जोरदार तड़का लगा गये हैं और जनता के गुस्से में होने की जो बातें अभी तक बड़े नेताओं तक सीधे नहीं पहुंच पा रही थी इस दौरे के दौरान पहुंच चुकी हैं। जहां तक बात को कहने का अंदाज है उसका अंदाज लोगों की तरह आप भी लगाते रहिए लेकिन इतना तय हुआ कि सरकारी तंत्र जनता की कोई सुनवाई नहीं करता। जिसके नतीजे में आमजन की सड़क निर्माण, पथ प्रकाश, साफ सफाई, पेयजल जैसी आवश्यक सुविधाओं के अभाव में जनता गले गले तक भरी बैठी है और गुना में हुआ यही जब जनता के रोकने पर द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कार रुकवाई लोगों के आवेदन लेने लगे इसी दौरान एक ग्रामीण लगातार संवाद करता रहा और यहां तक कह डाला कि सिंधिया जी दस बार आवेदन दे चुके मगर इस बार सड़क नहीं बनी तो हम में से कोई वोट नहीं देगा। ये सुनते ही सिंधिया जी ने उसे टोका और कहा की ये बात मेरे से ही नहीं बल्कि किसी के लिए भी नहीं कहना, आप आवेदन दीजिए, मेरा काम है उस काम को करवाना चलिए।
तो क्या इसी बात पर नप गए गुना कलेक्टर! गुस्साए सिंधिया बोले, बुलाओ कलेक्टर को, एसपी से बोले, आप दोनों गाड़ी में नहीं मेरी ड्यूटी में साथ रहिए। बता दें कि आमतौर पर द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया को इस तरह गुस्सा होते नहीं देखा लेकिन बार बार कहने और निर्देशित करने के बाद भी जनता संतुष्ट नहीं है इसका मतलब उन्हें जैसे ही समझ आया उन्होंने कलेक्टर और गुना एसपी की सार्वजनिक क्लास ले डाली। अब ये viral video खूब चर्चा में हैं।











कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129