शिवपुरी। शहर के प्राचीन श्री मंशापूर्ण हनुमान मंदिर के बैनरतले चारधाम यात्रा 24 सितंबर से शुरू हो गई है। बद्रीनाथ धाम में श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ एवं पितृ पक्ष में पितृ शांति हेतु श्रीमद् भागवत कथा के लिए 65 भक्तों का दल भारत के प्रमुख तीर्थ बद्रीनाथ के लिए गुरुवार को रवाना हुआ। श्री मंशापूर्ण हनुमान मंदिर के धर्मगुरु मंहत श्री अरुण शर्मा (रामजी) एवं पंडित लक्ष्मीकांत शर्मा के नेतृत्व में सभी श्रद्धालु तीन वाहनों में सवार होकर शाम को रवाना हुए। बद्रीनाथ में 27 सितंबर से श्रीमद भागवत कथा आरंभ होगी। यहां कथा व्यास साध्वी किशोरी दासी जी महाराज कथा का रसपान कराएंगी।
कार्यक्रम
कथा स्थल : श्री बद्रीनाथ धाम
24 सितम्बर 2026 से यात्रा प्रारंभ
श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ
पूर्णाहुति एवं भण्डारा
दिनांक : 03 अक्टूबर 2026
सम्पर्क सूत्र : 9425487948, 9753952426, 9131395868











सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें