Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: 25, 26 सितंबर को द ग्रेट सिंधिया के गुना जनसंपर्क कार्यालय में डाक विभाग लगाएगा "आधार शिविर"

गुरुवार, 24 सितंबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
* संचार मंत्री एवं सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गुना जनसंपर्क कार्यालय में डाक विभाग लगाएगा आधार शिविर
* 25 एवं 26 सितम्बर को दो दिवसीय शिविर, सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मिलेगी आधार संबंधी सुविधाएं
गुना। आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गुना डाक संभाग द्वारा आधार नामांकन एवं आधार में आवश्यक अपडेट की सुविधा अधिक से अधिक नागरिको  तक पहुंचाने के उद्देश्य से केन्द्रीय संचार मंत्री एवं गुना सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के जनसंपर्क कार्यालय, आंबेडकर चोराहा  गुना में दो दिवसीय आधार शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
अधीक्षक डाकघर गुना श्री ओ.पी. चतुर्वेदी ने बताया कि माननीय संचार मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के मार्गदर्शन में डाक विभाग की विभिन्न महत्वपूर्ण सेवाओं एवं योजनाओं को समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गुना डाक संभाग द्वारा समय-समय पर स्कूल, कॉलेज, सामाजिक संस्थाओं तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर आधार शिविर आयोजित कर नागरिकों को आधार संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही  हैं।
श्री चतुर्वेदी ने  बताया कि माननीय संचार मंत्री जी के जनसंपर्क कार्यालय गुना के प्रभारी श्री देवेन्द्र गुप्ता, श्री सूर्यकान्त जगताप जी के अनुरोध पर सिंधिया जनसंपर्क कार्यालय, गुना में यह विशेष आधार शिविर आयोजित किया जा रहा है।
यह दो दिवसीय आधार शिविर 25 एवं 26 सितम्बर 2026 को प्रातः 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
शिविर में नागरिकों को आधार नामांकन, आधार में मोबाइल नंबर अपडेट, पता अपडेट, फोटो अपडेट तथा आधार से संबंधित अन्य आवश्यक सेवाओं की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
अधीक्षक डाकघर गुना श्री ओ.पी. चतुर्वेदी ने गुना जिले के आमजन से अपील की है कि वे इस विशेष आधार शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा निर्धारित समय में  सिंधिया कार्यालय पहुंचकर आधार संबंधी सेवाओं का लाभ प्राप्त करें।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129