*सीएमएचओ डॉ संजय ऋषिश्वर और सिविल सर्जन डॉ आरपी सिंह हुए शामिल, व्यवसायियों ने किया अधिकारियों के साथ पत्रकार विपिन शुक्ला मामा और राजू यादव का सम्मान
* उमेश अग्रवाल संचालक सुंदरी साड़ी को ब्लड डोनेशन कैंप में जाते देख बिटिया देशना अग्रवाल बोली पापा मैं 18 वर्ष की हो गई हूं मैं भी करूंगी रक्तदान, फिर बिटिया ने पापा के साथ पहली बार किया रक्तदान
shivpuri शिवपुरी। शहर में रेडीमेड एवं होजरी संगठन एवं कपड़ा व्यापार संघ के संयुक्त तत्वावधान में बीते रोज एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन मधुरम स्वीट्स पर किया गया। शिविर में सदस्यों एवं समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 64 यूनिट रक्तदान किया।और भविष्य में जरूरत पड़ने पर 80 लोगों ने रक्तदान करने का संकल्प लिया
शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना एवं समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि "रक्तदान महादान है और किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने से बड़ा कोई सेवा कार्य नहीं हो सकता।" दोनों संगठन भविष्य में भी सामाजिक सरोकारों से जुड़े ऐसे सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखेंगे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री cmho डॉ संजय ऋषिश्वर और सिविल सर्जन डॉ आर पी सिंह, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ नीरजा कैन उपस्थित रही। उन्होंने इस कैंप की प्रशंसा की एवं भविष्य में और संस्थाओं को ब्लड कैंप लगाने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का सभी व्यापारियों ने माल्यार्पण शॉल श्रीफल से सम्मान किया।
ब्लड डोनेशन कैंप में मंगलम ब्लड ग्रुप के संस्थापक अमित खंडेलवाल जय माई सेवा समिति के अमित गोयल एवं वैभव कबीर कुकु भाई का विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
अध्यक्ष यशवंत जी के परिवार से 7 सदस्यों ने किया रक्तदान
कपड़ा व्यापार संघ के अध्यक्ष श्री यशवंत जैन क्लॉथ कंपलेक्स परिवार के 7 सदस्यों श्री यशवंत जैन श्रीमती मधु जैन रितेश जैन श्रीमति शिल्पी जैन आसिता जैन अभिषेक जैन रश्मि जैन ने ब्लड डोनेट किया।
मित्तल परिवार के थे 4 सदस्य
मित्तल परिवार के 4 सदस्य श्रीमती प्रीति मित्तल कु साक्षी मित्तल प्रमोद मित्तल श्रीमति कविता मित्तल ने ब्लड डोनेशन किया।
इस पुनीत कार्य में कपल श्रीमती सपना अमन गोयल एवं श्रीमती नेहा जतिन सेठी बिटिया स्तुति मित्तल ने भी पहली बार रक्तदान किया।
इनके अलावा सौरभ कोहली मुकेश कुमार गुप्ता विनोद कुमार शर्मा विवेक गुप्ता बिट्टू तिवारी रितु तिवारी विनोद नामदेव विपुल बत्रा श्रीमती सपना गोयल अमन गोयल मनीष अग्रवाल विपुल हरियाणी अरविंद प्रजापति श्रीमती योगिता गुप्ता दीपक हरियाणी अमित राठौर दिव्यांश झा कपिल लखेरा राजीव गुप्ता अंकित शर्मा अभिषेकअग्रवाल आकाश तिवारी निखिल अरोरा दीपक गोयल दीपांशु बागवानी विवेक मंगल देवांश देवपुरिया विजय कुमार जैन अशफाक अहमद खान गौरव मित्तल पुनीत भसीन गौरव पांडे सागर प्रजापति मनोज सेन जयकुमार अनिल अग्रवाल परमजीत सिंह नितिन सिंगल पीयूष जैन श्रीमती प्रीति मित्तल अनुज जैन अमिद अली विशाल

अरोरा अंकुर गोयल अरुण गुप्ता श्रीमती निकिता बत्रा विशाल सिंह राहुल वर्मा अतुल गुप्ता श्रीमती मोनिका गुप्ता आदि सदस्यों ने रक्तदान महादान किया।
कपड़ा व्यापार संघ के अध्यक्ष यशवंत जैन रेडीमेड व्यापार के अध्यक्ष नितिन जैन टिंकल। कार्यक्रम संयोजक विनोद गुप्ता सेवा प्रकोष्ठ प्रदीप सिंघल कपड़ा व्यापार संघ एवं रेडीमेड एवं होजरी व्यापार संघ के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारी ने मिलकर सभी रक्तदाताओं का विशेष आभार व्यक्त किया।






















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें