Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_धर्म: जन जन के लाडले "मनी महाराज" करा रहे 7 वी बार श्री मद भागवत, कथा से पहले निकली भव्य कलश यात्रा, देखिए video

बुधवार, 16 सितंबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। शहर में जन जन के लाडले मनी महाराज विगत कई वर्षो से श्री ठाकुर वावा धाम मंदिर हाथीखाना पर, जन जन के सहयोग से मात्र दस दस रुपया एकत्र कर प्रति वर्ष श्री मद्भागवत कथा संपन्न कराते आ रहे हैं। इस बार उनकी 7वीं कथा है, जिसकी शुरुआत से पहले नगर में विशाल, भव्य कलश यात्रा निकाली गई। 
प्रति वर्ष इस कथा के आयोजन में श्री ठाकुर वावा मंदिर समिति के साथ पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष जगमोहन सेंगर के साथ, मंदिर से जुड़े सभी भक्त एवं मनी को चाहने वाले शहरवासी, तन मन धन से सहयोग करते आ रहे हैं।
सात दिवसीय इस कथा के मुख यजमान मणि महाराज (मनी) है एवं कथावाचक वृंदावन धाम निवासी पं. श्री सुरेश दीक्षित जी कथा का रसपान करायेंगे।











कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129