shivpuri शिवपुरी। शहर के प्रतिष्ठित बाल शिक्षा निकेतन हासे छिब्बर स्कूल में हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी भाषा को समर्पित एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
इसके पश्चात छात्राओं ने गणेश वंदना पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुति देकर कार्यक्रम का सुंदर आगाज किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने हिंदी की महिमा, राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न कविताओं जैसे “हिंदी हमारी शान है”, “तन समर्पित, मन समर्पित”, “आँखों में जो खूनी ज्वाला बने”, “सुन ले बापू यह पैगाम” तथा “बढ़े चलो, बढ़े चलो” आदि जैसी कविताओं का भावपूर्ण प्रस्तुतिकरण किया।
विद्यार्थियों की काव्य प्रतिभा को मंच देने के लिए दोहा एवं चौपाई प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता एवं प्रस्तुति-कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण भारतीय भाषाओं की समृद्ध विविधता को दर्शाती भाषाई नाटिका रही। इसमें निमाड़ी, ब्रजभाषा, हरियाणवी, अवधी, बघेली एवं भोजपुरी जैसी विभिन्न भाषाओं का सुंदर समावेश किया गया। नाटिका ने मनोरंजन के साथ-साथ भारत की समृद्ध भाषाई विरासत और “विविधता में एकता” का सुंदर संदेश दिया।
कविता प्रतियोगिता का मूल्यांकन श्रीमती सरोज जैन, श्रीमती सुनीता गौड़ एवं श्रीमती रंजना गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब की सचिव श्रीमती उर्वशी राजपूत भी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय की संचालिका श्रीमती बिंदु छिब्बर जी द्वारा आमंत्रित अतिथियों को स्मृति-चिह्न भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया गया।











सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें