* “जब जिज्ञासा को प्रयोग का साथ मिलता है, तो विज्ञान केवल किताबों में नहीं रहता, बल्कि मॉडल के रूप में हमारे सामने साकार हो उठता है।”
शिवपुरी। जिले के प्रतिष्ठित बाल शिक्षा निकेतन विद्यालय में आज विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता एवं प्रयोगात्मक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न मॉडल ने विज्ञान के सिद्धांतों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।
प्रदर्शनी के निर्णायक एवं अतिथि के रूप में जिला चिकित्सालय के पूर्व सर्जन डॉ. पी.के. खरे, विद्यालय की पूर्व प्राचार्या डॉ.श्रीमती कामिनी सक्सेना एवं हैप्पी डेज स्कूल के प्राचार्य श्री विनय श्रीवास्तव उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों के मॉडल का अवलोकन कर उनकी वैज्ञानिक समझ एवं प्रस्तुति की सराहना की।
प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने Blood Circulation, Tesla Coil, Hydraulic Dam, Chandrayaan-3, Electrolysis of Water, Safety Device सहित अनेक उपयोगी एवं आकर्षक वर्किंग मॉडल प्रस्तुत किए। प्रत्येक मॉडल के माध्यम से विद्यार्थियों ने वैज्ञानिक सिद्धांतों को सरल एवं प्रभावी ढंग से समझाया।विज्ञान प्रदर्शनी विद्यार्थियों के लिए सीखने, समझने और अपनी कल्पनाओं को प्रयोगों के माध्यम से प्रस्तुत करने का एक प्रेरक मंच बनी।











सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें