shivpuri शिवपुरी। जिंदगी में किसी भी व्यक्ति को सहज होना चाहिए जिससे लोग उन्हें सर माथे पर बिठाते हैं उनकी तारीफ करते हैं। आज हम भी ऐसे ही सहज व्यक्तित्व की तारीफ कर रहे हैं और वो हैं नालंदा अकादमी के संचालक अक्षत बंसल जिन्होंने अपनी पत्नी रानू बंसल के साथ भगवान राम और सीता का स्वरूप निभाया। दरअसल शहर की स्वास्तिक सोसाइटी (विजयपुरम) में श्री गणेश सांस्कृतिक समारोह आयोजित किया गया। इसमें उन्होंने सपत्नीक आराध्य मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम चंद्र भगवान का किरदार अदा किया। अक्षत ने कहा कि भगवान राम का किरदार निभाना जीवन के सबसे दुर्लभ क्षणों में से एक है। मेरी सोसाइटी के सभी परिवार जनों का हृदय से आभार जिन्होंने मुझे इस योग्य माना। लक्ष्मण जी के रूप में रीतेश गुप्ता जी एवं हनुमान जी के रूप में एडवोकेट विकास सिंघल जी ने भूमिका निभाई उनका विशेष आभार।











सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें