शिवपुरी। दोस्तों प्रशासन द्वारा गत दिनों शहर को व्यवस्थित एवं सुंदर बनाने हेतु कोर्ट रोड को आदर्श सड़क के रूप में विकसित करने की मुहिम जोर-शोर से शुरू हो चुकी है। नतीजे में सड़क का नक्शा पूरी तरह बदला हुआ नजर आया। इसी क्रम में आज जब अतिक्रमण विरोधी दस्ते द्वारा गांधी चौक ग्रीन पार्क पर पिछले कई वर्षों से अस्थायी कब्जा जमाकर रोड को अवरुद्ध करने वाले फुटपाथ को प्रशासन के अमले द्वारा हटाया गया, तब वहां सुसज्जित एवं सुंदर रोड नजर आई और ग्रीन पार्क की सुंदरता भी काफी वर्षों बाद उभर कर बाहर आई। प्रशासन की उक्त कार्रवाई का शहर के नागरिकों एवं व्यापारियों द्वारा खुले दिल से स्वागत किया गया, परंतु कुछ नेताओं एवं अन्य लोगों द्वारा प्रशासन की इस मुहिम में भी अपनी राजनीतिक दांव-पेंच खेलकर अपनी राजनीति चमकाने की भरपूर कोशिश की जा रही है। जिसमें उनके द्वारा उक्त अवैध अतिक्रमण धारकों को वहां से नहीं हटने एवं आंदोलन करने के लिए उकसाया गया, जिसके फलस्वरूप आज गांधी चौक पर काफी गहमा-गहमी देखी गई। वे देर रात तक उक्त स्थान पर जमे रहे। जब ट्रैफिक प्रभारी रणवीर सिंह और तहसीलदार सिद्धार्थ ने उन्हें आश्वस्त किया कि कल सुबह कलेक्ट्रेट में इनकी भेंट कलेक्टर से करवाई जाएगी तब वे लोग अपने घरों को लौटे। इस पूरे परिदृश्य को देखे तो अब प्रश्न यह उठता है कि क्या वाकई में शहर की सुंदरता को चंद राजनीतिक लोगों की राजनीति दाग लगा रही है या प्रशासन की कार्रवाई जरूरी है? क्योंकि प्रशासन द्वारा उक्त अतिक्रमण धारकों को अपना व्यवसाय जारी रखने के लिए गर्ल्स स्कूल के पास जगह उपलब्ध करा दी गई है,
अगर यहां कोई परेशानी हो तो उन दुकानदारों को बाजार में ही नागरिक बैंक के पीछे जगह दी जा सकती है जहां खाली जगह होने से गंदगी के ढेर लगते हैं, इससे गंदगी भी दूर होगी और छोटे व्यापारी बाजार में ही अपनी दुकान चला सकेंगे। कुल मिलाकर सभी का ध्यान रखकर प्रशासन मुहिम को आगे बढ़ा रहा है और मध्य प्रदेश शासन के अनुरूप किसी भी व्यक्ति के रोजगार को नहीं छीनना चाहता।











सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें