Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_बड़ी_खबर: "वोट चोरी नहीं हो रहे, लोगों ने चोरों को वोट देना बंद कर दिया है", डॉ. नरोत्तम मिश्रा का राहुल गांधी पर हमला, राहुल गांधी के चुनाव आयोग व वोट चोरी के आरोपों पर शिवपुरी में किया पलटवार

रविवार, 27 सितंबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
भोपाल/शिवपुरी। मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने रविवार (27 सितंबर 2026) को शिवपुरी के सोन चिरैया होटल में आयोजित 'अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज प्रतिभा सम्मान समारोह' में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने मंच से समाज को एकजुट रहने का संदेश दिया और देश की समकालीन राजनीति पर भी तीखे बयान दिए। 
राहुल  गांधी को लेकर बोले, जनता जागरूक हो गई है, इसलिए उसने अब चोरों को वोट देना बंद कर दिया है
भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी के चुनाव आयोग व वोट चोरी के आरोपों पर पलटवार किया। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि राहुल गांधी को समझना चाहिए कि वोट चोरी नहीं हो रहे हैं। जनता जागरूक हो गई है, इसलिए उसने अब चोरों को वोट देना बंद कर दिया है। उन्होंने राहुल गांधी से देश से माफी मांगने की भी मांग की।
                      (देखिए video)
डॉ. मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में 90 से अधिक चुनाव कांग्रेस हार चुकी है। इसलिए अपनी साख बचाने और उनके नेतृत्व पर सवाल न उठ जाएं, इसलिए वह कभी हाइड्रोजन बम लेकर आते हैं, कभी सुतली बम। उनके बम आखिर में फुस्स निकलते हैं।
पूर्व गृह मंत्री ने कहा कि अब राहुल गांधी वोट चोरी के लिए एसआईआर को दोषी बता रहे हैं। इसका मतलब ईवीएम से वोट चोरी के आरोप उनके झूठ साबित हुए। अभी तक वह ईवीएम से वोट चोरी का प्रलाप कर रहे थे। देश की जनता से झूठ बोलकर भ्रम फैला रहे थे। इस कृत्य के लिए सबसे माफी मांगनी चाहिए।
पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा पहुंचे शोक संवेदना व्यक्त करने
 शिवपुरी के पत्रकार भूपेंद्र शर्मा के युवा पुत्र आर्यन शर्मा के आकस्मिक निधन के बाद आज ब्राह्मण समाज के कार्यक्रम में पधारे डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा कार्यक्रम के उपरांत पत्रकार भूपेंद्र शर्मा के निवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे इस अवसर पर उनके साथ मध्य प्रदेश पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष कौशल शर्मा , कुंभराज मंडी के सचिव मनोज शर्मा, भाजपा नेता रामू बिंदल भी मौजूद रहे।
ब्राह्मण समाज को बताया भगवान परशुराम के वंशज ब्राह्मणों का महत्व, एकजुट रहकर धैर्य रखने की दी नसीहत
डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने मंच से ब्राह्मणों के आंतरिक उप-जातिगत विभाजनों परकड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा, "सनाढ्य, भार्गव, कान्यकुब्ज आदि में मत बंटो मेरे दोस्तों। मेरी मान भी जाओ, मेरी जान... जहां हो वहां इकट्ठे हो जाओ, कोई आपके पासंग में नहीं आने वाला"।
"खामोशी को कमजोरी न समझें"
उन्होंने समाज के गौरवशाली इतिहास को याद दिलाते हुए कहा कि ब्राह्मणों ने कभी किसी का शोषण नहीं किया है, क्योंकि उन्होंने कभी राज ही नहीं किया। उन्होंने विरोधियों को चेतावनी देते हुए कहा, "हम भगवान परशुराम के वंशज हैं और हमें शास्त्र एवं शस्त्र दोनों का ही ज्ञान है। ब्राह्मणों के खिलाफ लगातार अनर्गल टिप्पणियां हो रही हैं और उन्हें अपमानित करने का प्रयास किया जा रहा है। हम संयम से काम ले रहे हैं, लेकिन हमारी खामोशी को कमजोरी न समझा जाए। जब बात सम्मान और स्वाभिमान पर आए, तो लड़ना जरूरी है"।
बीजेपी में ब्राह्मणों की स्थिति पर दी सफाई
कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में जब उनसे पूछा गया कि क्या भाजपा में ब्राह्मण नेताओं को दरकिनार किया जा रहा है, तो उन्होंने इन आरोपों को पूरी तरह सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में सभी समाजों का पूरा सम्मान है। आंकड़ों का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि वर्तमान मध्य प्रदेश सरकार में डिप्टी सीएम (राजेन्द्र शुक्ल) खुद ब्राह्मण समाज से हैं और प्रदेश में बीजेपी के 35 से ज्यादा विधायक इसी समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं। प्रतिभाओं का किया सम्मान
इस भव्य कार्यक्रम में डॉ. मिश्रा ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ब्राह्मण समाज के होनहार छात्र-छात्राओं और प्रतिभाओं को स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129