Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_धर्म: धूमधाम से हुआ गणपति बप्पा का आगमन, गणेश चतुर्थी पर शिवपुरी में गूंजे जयकारे, डीजे की धुन पर थिरकते भक्त जोश के साथ लाए श्रीजी, पांडालों में हुआ आराधना का दौर शुरू, अभिजीत मुहूर्त में घर घर विराजे भगवान गणेश

सोमवार, 14 सितंबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
* मुंबई की तर्ज पर हुआ गणपति का भव्य आगमन, कमलागंज, फिजिकल का राजा, राधारमण मंदिर, पुरानी शिवपुरी सहित कई स्थानों पर पहुंचीं प्रतिमाएं
शिवपुरी। गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर आज 14 सितंबर को पूरा शिवपुरी शहर गणपति भक्ति में डूबा नजर आ रहा है। घरों से लेकर सार्वजनिक पंडालों तक प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की स्थापना को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। शहर में इस बार मुंबई की तर्ज पर गणपति बप्पा का भव्य आगमन देखने को मिला, जिसने गणेशोत्सव की रौनक को और बढ़ा दिया।
गणेश चतुर्थी से एक दिन पहले 13 सितंबर से ही शहर में गणेश प्रतिमाओं के आगमन का सिलसिला शुरू हो गया था। कमलागंज, फिजिकल का राजा, राधारमण मंदिर, पुरानी शिवपुरी सहित शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर गणेश प्रतिमाएं पहुंचने लगी थीं। श्रद्धालुओं ने उत्साह और भक्ति के साथ बप्पा का स्वागत किया।
वहीं 13 सितंबर की रात और 14 सितंबर को दिन से लेकर रात तक कई प्रमुख गणेश प्रतिमाओं के भव्य आगमन ने शहर का माहौल भक्तिमय कर दिया। इनमें टेकारी का राजा, कस्टम गेट के गणेश जी सहित अन्य प्रमुख गणेश प्रतिमाएं शामिल रहीं। आकर्षक सजावट, जयकारों और श्रद्धालुओं के उत्साह के बीच बप्पा को पंडालों तक पहुंचाया गया। देर रात तक कई स्थानों पर गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गूंजते रहे। साथ ही मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पर भी भगवान गणेश जी की आराधना का दौर शुरू हुआ यहां नगर के व्यवसाई सेठ होंडा के मालिक विनायक सेठ के स्वर्गीय पिताजी अनिल सेठ ने भगवान गणेश जी की स्थापना मंदिर परिसर में करवाई थी। 
संतुष्टि में भी विराजे भगवान गणेश
शहर की पूर्ण विकसित कॉलोनी संतुष्टि में भी गणेश उत्सव की धूम शुरू हो गई है। इसके पूर्व भगवान गणेश जी को धूमधाम से कॉलोनी लाए फिर विधिविधान से पूजा की।
बप्पा के भव्य आगमन से बढ़ी शहर की रौनक
गणेश प्रतिमाओं के आगमन के दौरान शहर के विभिन्न हिस्सों में श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई। आकर्षक ढंग से सजी गणेश प्रतिमाओं के साथ निकले आगमन ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। ऐसा लगा मानो शिवपुरी में भी मुंबई की तर्ज पर गणपति आगमन का उत्सव मनाया जा रहा हो।
आज गणेश चतुर्थी पर घरों और पंडालों में विधि-विधान से भगवान श्री गणेश की स्थापना की जा रही है। विभिन्न स्थानों पर आकर्षक सजावट के साथ पूजा-अर्चना, आरती और धार्मिक आयोजनों की तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं।
आने वाले दिनों में भी रहेगी गणपति भक्ति की धूम
गणेश चतुर्थी के बाद आने वाले दिनों में भी शहर के विभिन्न गणेश पंडालों में प्रतिदिन आरती, भजन-कीर्तन, धार्मिक अनुष्ठान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। शाम ढलते ही पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटेगी और भगवान श्री गणेश की आराधना से शहर का माहौल भक्तिमय नजर आएगा।
कई स्थानों पर आकर्षक सजावट के साथ विशेष धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां की गई हैं। गणेशोत्सव के आगामी दिनों में शहर की गलियों से लेकर प्रमुख पंडालों  तक बप्पा की भक्ति और उत्सव की रौनक देखने को मिलेगी। अनंत चतुर्दशी तक चलने वाले इस उत्सव में श्रद्धालु पूरे श्रद्धाभाव और उत्साह के साथ प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की आराधना करेंगे।











कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129