रियासतकाल की पुरानी सीवर लाइन दशहरे तक होगी चालू
सिंधिया ने प्रेस वार्ता में बताया कि माधव महाराज के समय (रियासतकाल में) शिवपुरी में लगभग 15 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन बिछाई गई थी, जिसमें से 7 किलोमीटर लाइन अभी भी काम कर रही है। उन्होंने पीएचई (PHE) और नगर पालिका के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि इस पुरानी लाइन के चोक (बंद) हिस्सों को साफ कर दशहरे तक इसे दोबारा चालू किया जाए, ताकि शहरवासियों को सीवर की समस्या से तुरंत राहत मिल सके।
अवैध नशे के कारोबारियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
प्रेस वार्ता के दौरान सिंधिया ने शिवपुरी में बढ़ते अवैध नशे के नेटवर्क पर गहरी चिंता जताई और इसे खत्म करने का ऐलान किया। उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस को सख्त लहजे में निर्देश दिए हैं कि अवैध शराब बनाने, बेचने और अन्य नशीले पदार्थों के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाए। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि नशे के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों की पूरी चेन को तोड़ा जाएगा। खास तौर पर बड़े मगरमच्छों को सबसे पहले पकड़ने के निर्देश कलेक्टर को दिए हैं।
विकास कार्यों की समीक्षा और अधिकारियों को कड़े निर्देश











सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें