Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: रेडियेंट में धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती और हुआ नवागत विद्यार्थियों का स्वागत

गुरुवार, 17 सितंबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। रेडियेंट एवं न्यू रेडियेंट आईटीआई और कॉलेज में भगवान विश्वकर्मा जयंती और सत्र 2026-27 के नव प्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। संस्थान में वर्ष 2000 से ही इस परंपरा को भव्यता के साथ निभाया जा रहा है।
​कार्यक्रम की शुरुआत स्टाफगण पंडित अमर कौशिक, वेदप्रकाश यादव, अवध किशोर यादव, पूनम गुप्ता और मनीष धाकड़ द्वारा भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक मशीनरी और उपकरणों की पूजा की।
 कॉर्डीनेटर अखलाक खान ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए ऐसी तकनीक विकसित करने का आह्वान किया जो समाज को खुशहाली की ओर ले जाए। स्टेनो प्रशिक्षक पूनम गुप्ता ने भगवान विश्वकर्मा के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला।
​नवागत विद्यार्थियों का स्वागत:
 सत्र 2026-27 में प्रवेश लेने वाले नए छात्र-छात्राओं का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। और ​ ओरिएंटेशन कार्यक्रम में छात्रों को संस्थान (रेडियेंट आईटीआई, कॉलेज व दून स्कूल) की गतिविधियों से अवगत कराया गया।
​ डायरेक्टर शाहिद खान ने सफलता के तीन मूल मंत्र—डिसिप्लिन (अनुशासन), डेडीकेशन (समर्पण) और डिटरमिनेशन (दृढ़ संकल्प)—बताते हुए छात्रों को प्रोत्साहित किया। आई टी आई प्राचार्या डॉ. खुशी खान ने छात्रों को अनुशासन में रहकर लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रेरित किया।
​कार्यक्रम के अंत में अल्पाहार के साथ आयोजन का समापन किया गया।











कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129