Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_बड़ी_खबर: द ग्रेट सिंधिया के हर दौरे में उठी खराब ट्रैफिक व्यवस्था की आवाज, देकर गए सुधार के निर्देश, आखिर लेडी सिंघम एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया को खुद उतरना पड़ा मैदान में, नपा CMO राठौर भी रहे साथ, आज से चलेगी ट्रैफिक सुधार की मुहिम, ट्रैफिक प्रभारी रणवीर हर मोर्चे पर हुए विफल, तीसरी पारी में गिरे औंधे मुँह, नतीजा शहर में हर तरफ जाम, कहीं ठेले, कहीं ऑटो, कहीं अवैध पार्किंग से बिगड़े हालात, देखिए video

मंगलवार, 22 सितंबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
shivpuri शिवपुरी। नगर के दौरे पर जब जब केंद्रीय मंत्री द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया आए, उनके हर दौरे में शहर के खराब ट्रैफिक व्यवस्था की आवाज उठी। कैट के व्यवसाई हो या आमजन सभी ट्रैफिक व्यवस्था चारों खाने चित्त होने से परेशान हैं। इसी का नतीजा हुआ कि दिशा की बैठक के दौरान द ग्रेट सिंधिया ने नगर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के निर्देश दे डाले। उनके निर्देश का असर आज सोमवार को ही देखने को मिला जब लेडी सिंघम एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया को खुद मैदान में उतरना पड़ा। आपने प्रमुख मार्गों एवं चौराहों का पैदल निरीक्षण किया। SP ने हॉस्पिटल चौराहा, कोर्ट रोड, सब्जी मंडी, माधव चौक, गुरुद्वारा चौराहा, राजेश्वरी रोड और पोलो ग्राउंड सहित प्रमुख क्षेत्रों का जायजा लिया।
माधव चौक पर दुकानों के सामने बेतरतीब खड़े वाहनों को व्यवस्थित कराने और पार्किंग व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए।
मंगलवार सुबह समझाइश, शाम से चालानी कार्रवाई
आगामी त्योहारों और डोल ग्यारस को देखते हुए थाना प्रभारियों को पैदल भ्रमण, वाहन चेकिंग और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। मंगलवार सुबह दुकानदारों को सही से पार्किंग करवाने और अतिक्रमण हटाने की समझाइश दी जाएगी, जबकि शाम से नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई शुरू होगी। उनके साथ ट्रैफिक प्रभारी रणवीर सिंह, कोतवाली टी आई रोहित दुबे और अन्य अमला मौजूद था जबकि साथ में जनता के फोन अटेंड नहीं करने वाले नगर पालिका के CMO यशवंत राठौर भी मौजूद थे। दौरे की शुरुआत एसपी ने अस्पताल चौराहे से की। कोर्ट रोड से लेकर माधव चौक और अन्य बाजार का एसपी ने आंखों देखा हाल देखा फिर अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आपको बता दें कि पिछले कई सालों में ये पहला मौका है जब एसपी को नगर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने खुद मैदान में उतरना पड़ रहा है। अब मंगलवार से नगर में ट्रैफिक सुधार की मुहिम चलाई जाएगी। 
ट्रैफिक प्रभारी रणवीर हर मोर्चे पर हुए विफल
पिछली दो पारियों में ट्रैफिक प्रभारी रणवीर सिंह ने ट्रैफिक सुधार की नजीर पेश की थी। धमाका न्यूज शिवपुरी के चीफ एडिटर विपिन शुक्ला मामा ने तत्कालीन कलेक्टर, एसपी से रणवीर के काम की तारीफ कर शहर में दायित्व दिलवाए लेकिन दो बार ट्रांसफर के बाद जब रणवीर तीसरी पारी में शिवपुरी आए तो औंधे मुँह जा गिरे, नतीजा शहर में हर तरफ जाम, कहीं ठेले, कहीं ऑटो, कहीं अवैध पार्किंग से हालात बिगड़ चुके है। नगर में कहीं कोई ट्रैफिक संभालता कभी कभार नजर आता है। 
निर्धारित स्थान पर करें विसर्जन 
गणेश विसर्जन के दौरान निर्धारित रूट और विसर्जन स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। SP ने लोगों से निर्धारित सुरक्षित स्थानों पर ही विसर्जन करने और पानी में नहीं उतरने की अपील की।
निरीक्षण के दौरान नगर पालिका CMO जसवंत राठौर, नगर पालिका इंजीनियर रंजीत खापरे, सीएसपी सचिन कुमार धुर्वे, यातायात थाना प्रभारी रक्षित निरीक्षक रणवीर यादव, रक्षित निरीक्षक गायत्री इटोरिया और सूबेदार प्रियंका घोष सहित पुलिस बल मौजूद रहा।












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129