Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: शिवपुरी को ₹17.50 करोड़ से अधिक की विकास सौगातें देकर द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, "आधुनिक रेलवे सुविधाओं से शिवपुरी की कनेक्टिविटी, व्यापार और पर्यटन को मिलेगी नई गति", द ग्रेट सिंधिया ने शिवपुरी अमृत भारत रेलवे स्टेशन और निर्माणाधीन पोहरी रेलवे ओवर ब्रिज का किया निरीक्षण, 2 को सिंधिया शिवपुरी में 85 करोड़ की लागत से बनने वाले देश के 7वें डाक प्रशिक्षण केंद्र का करेंगे भूमि पूजन, सौंदर्यीकृत प्रधान डाकघर का होगा लोकार्पण

मंगलवार, 1 सितंबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
*शिवपुरी को ₹17.50 करोड़ से अधिक की विकास सौगातें, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और सड़क सुविधाओं को मिली नई गति- केन्द्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
50-सीटर प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास सहित स्वास्थ्य केन्द्र, विद्युत उपकेन्द्र और उपतहसील का केन्द्रीय मंत्री ने किया लोकार्पण
नगर पालिका की सड़कों और सरकारी मिडिल स्कूल भवन सहित ₹5.51 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
shivpuri शिवपुरी। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने शिवपुरी प्रवास के दौरान नवनिर्मित शिवपुरी अमृत भारत रेलवे स्टेशन का दौरा कर यात्री सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने निर्माणाधीन पोहरी रेलवे ओवर ब्रिज का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति की जानकारी ली।
अमृत भारत रेलवे स्टेशन से शिवपुरी को मिली आधुनिक रेल सुविधा
केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने कहा कि हाल ही प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लोकार्पित शिवपुरी का आधुनिक अमृत भारत रेलवे स्टेशन क्षेत्र में बेहतर रेल कनेक्टिविटी और यात्री सुविधाओं को नई गति दे रहा है। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह स्टेशन शिवपुरी के नागरिकों को अधिक सुविधाजनक और बेहतर रेल यात्रा का अनुभव प्रदान करेगा।
पोहरी रेलवे ओवर ब्रिज से आवागमन होगा और सुगम
केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने निर्माणाधीन पोहरी रेलवे ओवर ब्रिज का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यह ब्रिज क्षेत्र में आवागमन को अधिक सुगम और सुरक्षित बनाने के साथ यातायात व्यवस्था को बेहतर करेगा। उन्होंने कहा कि अमृत भारत रेलवे स्टेशन और रेलवे ओवर ब्रिज जैसी
परियोजनाएं शिवपुरी के व्यापार, पर्यटन और आवागमन को मजबूती देने के साथ क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान करेंगी। निरीक्षण के दौरान विधायक श्री देवेन्द्र जैन, कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
द ग्रेट सिंधिया ने आज शिवपुरी प्रवास के दौरान क्षेत्र को ₹17.50 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी
केन्द्रीय संचार एवं पूर्वाेत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज शिवपुरी प्रवास के दौरान क्षेत्र को ₹17.50 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने अनुसूचित जाति के 50-सीटर प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास, तानपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सिंहनिवास विद्युत उपकेन्द्र और ठर्रा उपतहसील का लोकार्पण किया। साथ ही नगर पालिका की विभिन्न सड़कों तथा सिंहनिवास में सरकारी मिडिल स्कूल भवन के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। 
शिवपुरी के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने ₹4.99 करोड़ की लागत से निर्मित अनुसूचित जाति के 50-सीटर प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर मानते थे कि शिक्षा सामाजिक सशक्तिकरण का सबसे बड़ा माध्यम है। इसी भावना के साथ यह छात्रावास बच्चों को बेहतर शिक्षा, सुविधाओं और व्यक्तित्व विकास का वातावरण उपलब्ध कराएगा, जिससे वे अपने सपनों को नई उड़ान दे सकेंगे।
स्वास्थ्य और बिजली सुविधाओं को मिली नई मजबूती
इसके बाद केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने तानपुर में ₹2.95 करोड़ की लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और सिंहनिवास में ₹2.77 करोड़ की लागत से निर्मित विद्युत उपकेन्द्र का लोकार्पण किया। केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने विश्वास व्यक्त किया कि इन परियोजनाओं से क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं तथा अधिक सुदृढ़ और विश्वसनीय विद्युत आपूर्ति का लाभ मिलेगा।
सड़कों, स्कूल और प्रशासनिक सुविधाओं का विस्तार
केन्द्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नगर पालिका की विभिन्न सड़कों के ₹5 करोड़ के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही सिंहनिवास में ₹51 लाख की लागत से बनने वाले सरकारी मिडिल स्कूल भवन तथा ठर्रा में ₹1.24 करोड़ की लागत से निर्मित उपतहसील का लोकार्पण किया। उपतहसील के प्रारंभ होने से क्षेत्रवासियों को राजस्व एवं अन्य प्रशासनिक सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी।
केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने कहा कि शिवपुरी में शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य, बिजली, सड़क और प्रशासनिक सुविधाओं तक विकास का लाभ हर परिवार तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में शिवपुरी सहित पूरे क्षेत्र में विकास कार्यों को निरंतर गति दी जा रही है।
शिवपुरी विधायक श्री देवेन्द्र जैन ने क्षेत्र में हो रहे ऐतिहासिक विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि शैक्षणिक संस्थान, छात्रावास और पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन जैसी स्वीकृतियाँ केन्द्रीय मंत्री के अथक प्रयासों से ही संभव हुई हैं। उन्होंने बताया कि शिवपुरी के ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत सब-स्टेशन, सिंचाई योजनाओं और अस्पतालों के काम हुए हैं। इसके साथ ही देश का छठा पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर शिवपुरी के ककरवाया में 20 बीघा जमीन पर बनने जा रहा है, जिससे क्षेत्र के हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
आयोजन के दौरान जिलाध्यक्ष श्री जसमंत जाटव ने कहा कि आज का दिन समूचे क्षेत्र के लिए अत्यंत गौरव और हर्ष का क्षण है। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने पिछले 25 वर्षों में निस्वार्थ जनसेवा के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।  सामाजिक उत्थान के लिए उनका समर्पण अद्वितीय रहा है, जिसके तहत वर्ग के प्रतिनिधियों को विधानसभा एवं मंत्रिमंडल में मान-सम्मान मिला। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार द्वारा समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण हेतु चलाए जा रहे कार्यों तथा डॉ. बी.आर. आंबेडकर की स्मृति में बन रहे 40 करोड़ रुपये के भव्य म्यूजियम का भी उल्लेख किया।
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गायत्री शर्मा ने केन्द्रीय मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के  वार्डों में सड़कों के निर्माण से आवागमन आसान होगा तथा 4 नए पार्कों से शहर का सौंदर्यीकरण होगा। पूर्व में स्वीकृत 40 करोड़ के कार्यों के साथ-साथ आज पुनः 5.80 करोड़ के कार्यों की मंजूरी दी गई है। उन्होंने मेडिकल कॉलेज, वेपन फैक्ट्री, ओवरब्रिज निर्माण तथा स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में केन्द्रीय मंत्री द्वारा दिए जा रहे निरंतर सहयोग को रेखांकित किया।
केन्द्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कोलारस विधानसभा को दी ₹33.15 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
सड़क, शिक्षा और पंचायत भवन से जुड़ी परियोजनाओं का भूमिपूजन एवं लोकार्पण
“क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं को मजबूत करना हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता”
गया है, जिससे क्षेत्र में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी। साथ ही, वृहद जल योजनाओं के अंतर्गत क्षेत्र में 170 पानी की टंकियां बनकर तैयार हो चुकी हैं, जिनसे जल्द ही हर घर नल से जल पहुंचेगा। इन परियोजनाओं से क्षेत्र के सभी 6 मंडलों में विकास की नई दिशा तय होगी।
कार्यक्रम में कोलारस विधायक श्री महेन्द्र सिंह यादव, कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया शिवपुरी में 85 करोड़ की लागत से बनने वाले देश के 7वें डाक प्रशिक्षण केंद्र का करेंगे भूमि पूजन, सौंदर्यीकृत प्रधान डाकघर का होगा लोकार्पण
शिवपुरी, 1 सितम्बर 2026/ केंद्रीय संचार एवं पूर्वाेत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शिवपुरी जिले के तीन दिवसीय प्रवास के दौरान 2 सितंबर को शिवपुरी को विकास कार्यों की बड़ी सौगात देंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया पूर्वाह्न 11 बजे भारत सरकार की डाकघर आधुनिकीकरण पहल के अंतर्गत अत्याधुनिक रूप से सौंदर्गीकृत प्रधान डाकघर शिवपुरी का लोकार्पण करेंगे।
जन-सेवा कनेक्ट और आधुनिक सुविधाओं से लैस हुआ प्रधान डाकघर
भारत सरकार की डाकघर आधुनिकीकरण योजना के तहत स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर नई दिल्ली के डिजाइन संबंधी दिशा-निर्देशों के अनुरूप शिवपुरी प्रधान डाकघर के कायाकल्प (लुक एंड फील इम्प्रूवमेंट) का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पहचान को सजोते हुए निर्मित इस डाकघर में जन सेवा कनेक्ट (बहुउद्देशीय नागरिक सुविधा केंद्र) की व्यवस्था की गई है, जहाँ नागरिकों को स्पीड पोस्ट, बचत बैंक, डाक जीवन बीमा, आधार, पार्सल एवं वित्तीय सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। इसमें दिव्यांगजनों के लिए बाधामुक्त पहुँच, सुव्यवस्थित सर्विस जोन्स तथा आरामदायक प्रतीक्षा हॉल की सुविधा प्रदान की गई है।
85 करोड़ की लागत से बनेगा देश का 7वां डाक प्रशिक्षण केंद्र
केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया शिवपुरी के ककरवाया क्षेत्र (लॉ कॉलेज के पास) में 85 करोड़ रुपये की लागत से बनने जा रहे देश के सातवें राष्ट्रीय स्तर के डाक प्रशिक्षण केंद्र का भूमि पूजन करेंगे। इस राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण केंद्र में मध्य प्रदेश के साथ-साथ आसपास के अन्य राज्यों के डाक विभाग कर्मचारियों को भी उच्चस्तरीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रमों के पश्चात केंद्रीय मंत्री ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे।
*एक दिन पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पिछोर विधानसभा को दी ₹14 करोड़ से अधिक की विकास सौगातें, स्वास्थ्य, बिजली, सड़क और प्रशासनिक सुविधाओं को मिली नई गति
*केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अछरौनी में आयुष्मान आरोग्य मंदिर, चमरौआ एवं पिपरा में विद्युत उपकेन्द्र और बामौरकलां में उप तहसील भवन का किया लोकार्पण
*धापोरा-टेराई एवं भागारी-रामपुरा-टापरान सड़कों का किया भूमिपूजन, हजारों परिवारों को मिलेगा बेहतर आवागमन और मूलभूत सुविधाओं का लाभ
पिछोर। शिवपुरी-ओरछा प्रवास के तीसरे दिन स्थानीय सांसद एवं केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज पिछोर विधानसभा क्षेत्र को ₹14 करोड़ से अधिक की विकास सौगातें दीं। केन्द्रीय मंत्री ने अछरौनी में लगभग ₹3 करोड़ की लागत से निर्मित आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, चमरौआ में लगभग ₹2 करोड़ की लागत से निर्मित 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र, पिपरा में ₹1.46 करोड़ की लागत से निर्मित विद्युत उपकेन्द्र तथा बामौरकलां में ₹1.24 करोड़ की लागत से निर्मित उप तहसील भवन का लोकार्पण किया। इसके साथ ही धापोरा-टेराई मार्ग के ₹3.17 करोड़ तथा भागारी-रामपुरा-टापरान मार्ग के ₹3.30 करोड़ की लागत से होने वाले निर्माण कार्यों का भूमिपूजन भी किया। इन विकास कार्यों से पिछोर विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य, बिजली, प्रशासनिक सेवाओं और सड़क कनेक्टिविटी को नई मजबूती मिलेगी। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री कई स्थानीय कार्यक्रमों में भी शामिल हुए। 
स्वास्थ्य सुविधाओं को मिली मजबूती, अछरौनी में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का लोकार्पण
केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने अछरौनी में लगभग ₹3 करोड़ की लागत से निर्मित आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का लोकार्पण किया। इस स्वास्थ्य केन्द्र के शुरू होने से अछरौनी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को बेहतर प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेंगी। इससे ग्रामीण परिवारों को सामान्य स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूरस्थ स्थानों पर जाने की आवश्यकता कम होगी और समय तथा संसाधनों की बचत होगी।
सिंधिया ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। इसी दिशा में पिछोर विधानसभा क्षेत्र में 100 बिस्तरों वाले अस्पताल का निर्माण भी जारी है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे, ताकि पिछोर के नागरिकों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
चमरौआ और पिपरा में विद्युत उपकेन्द्रों से हजारों परिवारों को मिलेगा लाभ
केन्द्रीय मंत्री ने चमरौआ में लगभग ₹2 करोड़ की लागत से निर्मित 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र का लोकार्पण किया। इस उपकेन्द्र के शुरू होने से आसपास की लगभग 20 से 25 हजार आबादी को प्रत्यक्ष लाभ मिलने की उम्मीद है। विद्युत आपूर्ति व्यवस्था के सुदृढ़ और अधिक विश्वसनीय होने से ग्रामीण परिवारों के साथ-साथ किसानों, व्यापारियों और स्थानीय उद्योग-व्यवसायों को भी लाभ मिलेगा।
इसके साथ ही पिपरा में ₹1.46 करोड़ की लागत से निर्मित विद्युत उपकेन्द्र का भी लोकार्पण किया गया। इसके शुरू होने से क्षेत्र के लगभग 17 हजार नागरिक लाभान्वित होंगे। दोनों विद्युत उपकेन्द्रों के माध्यम से क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और उपभोक्ताओं को अधिक सुचारु विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
70 गांवों के नागरिकों को अब नजदीक मिलेगी प्रशासनिक सुविधा
केन्द्रीय मंत्री ने बामौरकलां में ₹1.24 करोड़ की लागत से निर्मित उप तहसील भवन का लोकार्पण भी किया। इस उप तहसील के प्रारंभ होने से क्षेत्र के 70 गांवों के नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। विदित रहे कि क्षेत्रवासियों ने जनसुनवाई के दौरान उप तहसील स्थापित किए जाने की मांग रखी थी, जिसे केन्द्रीय मंत्री सिंधिया के प्रयासों से पूरा किया गया है।
अब क्षेत्र के नागरिकों को राजस्व एवं अन्य प्रशासनिक कार्यों के लिए दूरस्थ स्थानों तक जाने की आवश्यकता नहीं होगी। प्रशासनिक सेवाएं उनके निकट उपलब्ध होने से लोगों के समय और संसाधनों की बचत होगी तथा शासन और आमजन के बीच संपर्क और अधिक सुगम बनेगा।
सड़कों से मजबूत होगी गांवों की कनेक्टिविटी, विकास को मिलेगी नई रफ्तार
केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने धापोरा से टेराई मार्ग के ₹3.17 करोड़ की लागत से होने वाले निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही भागारी से रामपुरा-टापरान मार्ग के ₹3.30 करोड़ की लागत से होने वाले निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन किया गया। इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों की आवागमन व्यवस्था बेहतर होगी और लोगों को बाजार, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी।
सड़कों की बेहतर कनेक्टिविटी से किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने, विद्यार्थियों को आवागमन तथा ग्रामीण परिवारों को आवश्यक सेवाओं तक पहुंचने में भी सुविधा मिलेगी। क्षेत्र में सड़क नेटवर्क मजबूत होने से स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।
*“सबका साथ, सबका विकास” के संकल्प के साथ गांव-गांव तक पहुंच रहा विकास
इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की सुविधाएं पहुंचाना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में स्वास्थ्य, बिजली, सड़क, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में लगातार काम किया जा रहा है। *“सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास”* की भावना के साथ सरकार गांव, गरीब, किसान और आम नागरिक के जीवन को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि पिछोर विधानसभा क्षेत्र की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है। आज स्वास्थ्य केन्द्र, विद्युत उपकेन्द्र, उप तहसील और सड़कों से जुड़े कार्यों की सौगात इसी प्रतिबद्धता का परिणाम है। आने वाले समय में भी पिछोर विधानसभा क्षेत्र को विकास की नई सौगातें मिलती रहेंगी और क्षेत्र प्रगति एवं समृद्धि की दिशा में निरंतर आगे बढ़ेगा।
















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129