* shivpuri की 03 बालिका खिलाड़ियों का म.प्र. राज्य महिला हॉकी अकादमी ग्वालियर में चयन
शिवपुरी, 01 सितम्बर 2026। खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश में हॉकी खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 29 जिलों में हॉकी फीडर सेंटर संचालित किए जा रहे हैं, जहाँ नियमित रूप से खिलाड़ियों को हॉकी प्रशिक्षकों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी क्रम में श्रीमंत माधवराव सिंधिया जिला खेल परिसर शिवपुरी के हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान पर संचालित हॉकी फीडर सेंटर एवं खेलो इंडिया हॉकी स्मॉल सेंटर की 03 बालिका खिलाडी संजना जाटव, राधिका खरे एवं सानिया खान का चयन सत्र 2026-27 के लिए म.प्र. राज्य महिला अकादमी ग्वालियर में हुआ है।
प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए पूर्व खेल मंत्री श्रीमती यशोधराराजे सिंधिया के अथक प्रयासों से समस्त जिलों में विभिन्न खेलों की विश्वस्तरीय खेल अधोसंरचना का निर्माण कार्य प्रारंभ कराया गया था। इन निर्मित खेल संरचनाओं का निरंतर उपयोग कर खिलाड़ी आज प्रदेश के साथ-साथ राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।
जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी डॉ. के. के. खरे ने बताया कि शासन की यह एक अत्यंत प्रभावी और हितकारी योजना है। इसके अंतर्गत खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ-साथ निःशुल्क स्पोर्ट्स किट एवं खेल सामग्री भी उपलब्ध कराई जाती है, जिसका उपयोग कर खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को निखार रहे हैं। इसी क्रम में सत्र 2026-27 में इस फीडर सेंटर से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ी नितिन खरे का चयन भारतीय खेल प्राधिकरण बरेली, उत्तर प्रदेश में हुआ है। इसके अतिरिक्त, खिलाड़ी लक्ष्मी शर्मा का एल.एन.आई.पी.ई. में हॉकी खेल से बी.पी.एड. तथा पूर्णिमा धाकड़ का बैडमिंटन खेल से बी.पी.एड. हेतु चयन हुआ है।
श्रीमंत माधवराव सिंधिया जिला खेल परिसर में निर्मित विभिन्न खेलों की राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की खेल अधोसंरचना का लाभ उठाकर खिलाड़ी निरंतर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं और जिले के साथ-साथ प्रदेश का नाम भी खेल क्षेत्र में रोशन कर रहे हैं। इस उपलब्धि पर खेल प्रशिक्षण केंद्र की हॉकी प्रशिक्षक श्रीमती गीता लखेरा, हॉकी प्रशिक्षक श्री शैलेंद्र बुंदेला तथा साथी खिलाड़ियों ने अत्यधिक हर्ष व्यक्त करते हुए तीनों चयनित बालिका खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें