Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: शिवपुरी के श्री जलमंदिर धाम में 4 सितम्बर को मनेगा भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, गायकों द्वारा होगी भजनों की अमृत वर्षा

गुरुवार, 3 सितंबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
shivpuri शिवपुरी। शहर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री जलमंदिर धाम में इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बेहद धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। 4 सितम्बर 2026, शुक्रवार को भव्य 'श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव' का आयोजन निश्चित किया गया है।
इस धार्मिक उत्सव का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध गायक कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली भजन संध्या होगी। भजनों का यह भक्तिमय कार्यक्रम रात्रि 8:00 बजे से प्रारंभ होकर मध्यरात्रि 12:00 बजे भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव तक चलेगा। मंदिर प्रबंधन और आयोजन समिति द्वारा धर्मप्रेमी जनता से आग्रह किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार पधारकर ठाकुर जी के दर्शन करें और भजनों के इस दिव्य आनंद का लाभ उठाएं।
















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129