Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: शिवपुरी में आफत की बारिश: कई इलाके तक पहुंचा पानी, शनिवार 5 को कक्षा 12वीं तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित, कमला हेरिटेज पर अथाह पानी के बीच बंद होकर खड़ी रह गई शव यात्रा का मोक्ष रथ वाहन, इधर थीम रोड की नाली चौक, गोदाम में घुसा पानी, राजस्थान के मार्वल ने किया स्नान, देखिए video

शुक्रवार, 4 सितंबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
shivpuri शिवपुरी। शहर में जोरदार पानी की आस लगाए पसीना बहाते लोगों की मुराद इन्द्रदेव ने डरावने अंदाज में पूरी की है। शहर में दो दिन और रात से जारी तेज तो कभी मध्यम बारिश के नतीजे शुक्रवार की दोपहर तक सामने आए जब किसी के गोदाम में पानी भर गया तो कहीं अंतिम यात्रा का वाहन अथाह पानी और गड्ढे वाली रेलवे स्टेशन की कमला हेरिटेज साइड पर खड़ा होकर रह गया। इधर जिला शिक्षा अधिकारी ने शनिवार 5 को कक्षा 12वीं तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित की है। बता दें कि जिले के कई स्कूल खराब हालत में हैं और पानी टपकने से कोई गंभीर हादसा होने का शिक्षा विभाग इंतजार कर रहा है। कई बार लिखा पड़ी के बाद भी वर्षाकाल के पूर्व संधारण कार्य नहीं करवाया है।
रेलवे स्टेशन रोड पर पानी के बीच थम गए मोक्ष रथ के पहिये
शव यात्रा वाहन पर मोक्ष रथ लिखा था लोग बोले नगर पालिका और रेलवे प्रबंधन की हीलाहवाली के चलते रेलवे स्टेशन जाने वाली दो तरफ़ा सड़कों की हालत खराब है लेकिन आमजन की परेशानी देखने की फुर्सत किसी को नहीं। मौके से गुजर रहे लोगों ने धमाका न्यूज शिवपुरी से बातचीत में कटाक्ष किया कि
आज तो अंतिम यात्रा बाहन, मोक्ष रथ भी रुक गया। कमला हेरीटेज वाली रोड पर अब कोई नहीं जायेगा मोक्ष!
शहर के पीएस होटल के पास भरा पानी, फंस रहे वाहन
शहर में PS Hotel के पास भी पानी की निकासी न होने से लोगों को पिछले हिस्से में बसी कॉलोनी तक जाने के लाले पड़ गए। आज एक जीप फसकर रह गई।
गुप्ता टाइल्स थीम रोड की नाली चौक, गोदाम में घुसा पानी, राजस्थान के मार्वल ने किया स्नान
नगर की आदर्श रोड में शामिल थीम रोड, होटल तरुण से आगे सड़क के किनारे बड़ी नाली का निर्माण ड्रेनेज के लिए किया गया था लेकिन उसकी वार्षिक सफाई लोनिवि ने नहीं करवाई नतीजे में बीजेपी नेता अभिषेक गुप्ता, व्यवसाई अमित गुप्ता के गुप्ता टाइल्स मार्वल गोदाम में पानी भर गया और राजस्थान के मार्वल की स्नान करवा दिया।
केला माता मंदिर के आगे की नालियों की साफ सफाई नहीं मंदिर में घुसा बारिश का पानी
शहर के राजेश्वरी रोड पर स्थित केला माता मंदिर तात्या टोपे स्टैचू के सामने मंदिर प्रांगण में जल भराव की स्थिति बन गई। मंदिर के पुजारी शरद पुरी गोस्वामी ने कहा कि यह सब इस वजह से है कि सभी दुकानों के दुकानदारों ने नालियों पर अतिक्रमण कर रखा है जिससे सफाई अभियान में नालियां साफ नहीं होती और हर वर्ष यही स्थिति बनी रहती है। दुखद ये है कि इसी नाली के जरिए जिला चिकित्सालय के अपशिष्ट पदार्थ नाली से होकर मंदिर में भी प्रवेश करते हैं।  सीएमओ और अध्यक्ष से निवेदन है कि सरकारी नाली को अतिक्रमण मुक्त कराकर उसकी सफाई करावे जिससे मंदिर में जल भराव की स्थिति ना हो।
स्कूलों की शिवपुरी में छुट्टी घोषित
मास्साब की आस हुई पूरी, छुट्टी घोषित।
*जिले में अतिवृष्टि को लेकर जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर, कलेक्टर श्री वर्मा ने दिए निर्देश
*जलभराव वाले स्थानों, नदी-नालों और संवेदनशील स्थानों पर 24 घंटे निगरानी के निर्देश
 *आमजन से जलभराव वाले क्षेत्रों में जोखिम न उठाने की अपील
शिवपुरी, 04 सितंबर 2026/ जिले में भारी वर्षा की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और हाई अलर्ट मोड पर है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने समस्त एसडीएम, तहसीलदार एवं मैदानी अमले को अलर्ट रहने के सख्त निर्देश जारी किए हैं। 
कलेक्टर श्री वर्मा ने जिले के उफान पर चल रहे नदी-नालों, रपटों, पुल-पुलियों तथा जलभराव वाले संवेदनशील स्थलों की 24 घंटे मुस्तैदी से निगरानी करने तथा आपदा प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि जन-धन की सुरक्षा पूरी तरह सुनिश्चित रहे।
कलेक्टर श्री वर्मा ने एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ सहित पूरा प्रशासनिक अमला मैदान में उतरकर लगातार क्षेत्रों का निरीक्षण करने तथा जलभराव व जोखिम संभावित स्थलों पर सुरक्षा के दृष्टिगत बैरिकेडिंग एवं सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। मैदानी अमले को अपने-अपने क्षेत्रों में स्थिति पर लगातार नजर रखने और जलभराव वाले स्थानों पर अनावश्यक आवागमन न करने के लिए आमजन को जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। 
कलेक्टर श्री वर्मा ने अधिकारियों को 24 घंटे सतर्कता बरतने के दिए निर्देश
कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि स्थानीय अमला पूरी तरह सक्रिय रहे और 24 घंटे कड़ी निगरानी रखी जाए, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न होने पाए। उन्होंने अधिकारियों को आपदा प्रबंधन से जुड़ी सभी तैयारियों को दुरुस्त रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए परस्पर समन्वय के साथ कार्य करने के लिए कहा है।
जिला प्रशासन ने की अपील
जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए वर्षा और जलभराव की स्थिति पर निरंतर नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि जहां नदी-नालों या रपटों पर पानी का तेज बहाव हो, वहां से आवागमन न करें। पानी का बहाव कम दिखाई देने पर भी जोखिम उठाने से बचें। इसके साथ ही अभिभावकों से अपील की गई है कि वे बच्चों को जलभराव वाले स्थानों, नदी-नालों और पुल-पुलियों के पास न जाने दें।
आपात स्थिति में तत्काल प्रशासन को दें सूचना
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति या जलभराव संबंधी समस्या होने पर तत्काल सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, अन्य स्थानीय अमले के माध्यम से सूचना प्राप्त हो। सभी नागरिक सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और अनावश्यक रूप से जोखिम वाले स्थानों पर जाने से बचें।

















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129