शिवपुरी (मध्य प्रदेश), 06 सितंबर 2026। संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, ITBP, शिवपुरी में हिमवीर वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (HWWA) की बैठक मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती शशि चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में HWWA की विभिन्न कल्याणकारी गतिविधियों, महिला सशक्तिकरण तथा हिमवीर परिवारों के हित से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर शिक्षक दिवस (05 सितंबर 2026) के उपलक्ष्य में ITBP KG स्कूल और KV स्कूल के शिक्षकों का हार्दिक अभिनंदन एवं सम्मान किया गया। श्रीमती शशि चौधरी ने शिक्षकों के अमूल्य योगदान को सराहते हुए कहा कि शिक्षक समाज के वास्तविक निर्माता होते हैं और बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए उनका मार्गदर्शन अत्यंत महत्वपूर्ण है।
श्रीमती शशि चौधरी ने संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए सदस्यों के प्रयासों की सराहना की तथा आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया। उन्होंने सभी सदस्यों से सक्रिय सहभागिता एवं सामूहिक प्रयासों के माध्यम से HWWA के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।











सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें