पहली तस्वीर, रेलवे स्टेशन कमला हेरिटेज मार्ग, नपा, phe दोनों की गलती, नदी बहती रहती सड़क पर लोग परेशान
इनमें से शहर के बीच से रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क पर नगर पालिका की लापरवाही से सड़क किनारे बड़ी नाली होने लेकिन बंद होने से सड़क तालाब बनी हुई है। किसी नाले का रास्ता जबसे बंद किया गया तभी से इस सड़क पर नाले का पानी बहता है। बीच में सीवर चैंबर के ढक्कन गायब होने से उन गड्ढों में ट्रैफिक पुलिस के बैरीकेट घुसाकर रख दिए हैं। गजब की बात ये है कि शिवपुरी से करीब 25 ट्रेन गुजरती हैं जिनके यात्री शिवपुरी से स्टेशन आते जाते हैं लेकिन नपा के वो जिम्मेदार यहां झांकने नहीं आते जिन्हें जरा जरा सी हितेचि चलाकर फेसबुक पर काम के दावे करने की आदत है। जनता का कहना है कि नगर विकास या विनाश दोनों की जिम्मेदारी अगर नगर पालिका की है तो फिर हजारों लोग परेशान क्योँ होते हैं? अगर किसी ने जानते हुए नारकीय हालात पैदा किए हैं तो उनके विरुद्ध कारवाई कीजिए। लेकिन जल भराव से लोगों को तत्काल मुक्ति मिलना आवश्यक हो गया है।
दूसरी तस्वीर, NHAI की लापरवाही, गुना शिवपुरी फोरलेन पर भरा पानी, सड़क जलमग्न, जाम के हालात
जबसे NHAI का ऑफिस सुनियोजित ढंग से दो दो फोरलेन होने के बाद भी ग्वालियर शिफ्ट किया गया तभी से दोनों फोरलेन की जरा जरा सी खामियां देखने सुनने वाला कोई नहीं, NHAI के अधिकारी ग्वालियर में बैठे रहते हैं उन्हें शिवपुरी के हालातों से कोई सरोकार नहीं है, पिछले दिनों जब हाइवे डूबा था तब NHAI का बयान आया था कि पानी भराव का रास्ता ठीक करवा रहे है लेकिन अफसोस शुक्रवार से आज शनिवार तक हालत वहीं की वहीं है।
पूरन खेड़ी सबसे अधिक लेता टोल, सड़क बर्बादी पर बैठा मौन
जिले का पुरन खेड़ी टोल प्लाजा सबसे महंगा है। हजारों भारी वाहनों से यहां टोल वसूला जाता है बदले में सुगम ट्रैफिक ट्रैक उपलब्ध करवाने की जिम्मेदारी उसी की है लेकिन टोल लेने वाली ये कंपनी हाथ और हाथ रखे सिर्फ टोल से खजाना भरने में जुटी है।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें