Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: नए सीएमओ राठौर भी पार्षदों से समन्वय बिठाने में फेल, गणेश पंडाल के लिए मुरम नहीं मिली तो पार्षदों ने रंगे हाथ पकड़ा डम्पर, हितेचि

शनिवार, 12 सितंबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
shivpuri शिवपुरी। नगर पालिका के पार्षदों और अध्यक्ष के बीच ठनी रार तो अब कार्यकाल के बाद ही ठंडी होगी लेकिन प्रशासनिक अधिकारी यानी नवागत सीएमओ यशवंत राठौर भी पार्षदों को साधने में फेल हो गए हैं ये बात आज तब पुष्ट हो गई जब गणेश चतुर्थी के पूर्व पांडालों के लिए लाल मुरम की मांग करते थक चुके पार्षद विजय बिंदास, राजा यादव ने मेडिकल कॉलेज के पास मुरम खनन कर नपा के डंपर में भरते हुए हितेचि और डंपर को पकड़ लिया। इन पार्षदों का आरोप है कि अध्यक्ष मनमानी से बाज नहीं आ रही। हम जनता के सामने क्या मुंह लेकर जाएं। गणेश चतुर्थी के लिए हमने मुरम मांगी नहीं मिली दूसरी तरफ नपा के डंपर में मुरम जाने किधर सप्लाई की जा रही है। कुल मिलाकर नपा अखाड़ा बना हुई है। विजय बिंदास ने कहा नगर पालिका शिवपुरी की जेसीबी मेडिकल कॉलेज के पीछे अवैध उत्खनन किसके लिए ?, किसके इशारे पर ! ,और किसके लिए कमाई कर रही है ?  जबकि डीजल नगर पालिका सरकार का लगाया जा रहा है लेकिन शहर में कचरे के ढेर लगे हुए उनको नहीं उठाया जा रहा है और लोग बीमारी से अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं?











कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129