शिवपुरी। खेल प्रतिभाओं को निखारने में जुटी अकादमी के खिलाड़ियों ने एक बार फिर शानदार उपलब्धि हासिल की है। पाँच खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय स्कूल प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
बैडमिंटन में चयनित खिलाड़ी
🏸 बैडमिंटन में मौली गुप्ता (Happy Days School) एवं अरनव शर्मा (St. Charles School) का चयन हुआ है। दोनों खिलाड़ी सागर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में शिवपुरी का प्रतिनिधित्व करेंगे।
टेबल टेनिस में चयनित खिलाड़ी
टेबल टेनिस में हैप्पी डेज स्कूल के वरुण गुप्ता, शिविका पाराशर एवं जान्हवी कुशवाह का चयन हुआ है। ये खिलाड़ी इंदौर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में शिवपुरी का प्रतिनिधित्व करेंगे।
संभाग स्तर पर भी खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
वहीं काव्य शिवहरे एवं सिद्धि दुबे ने भी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। दोनों खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए चयनित नहीं हो सके, लेकिन उनका प्रदर्शन सराहनीय रहा और उनकी मेहनत ने शिवपुरी का गौरव बढ़ाया।
सभी खिलाड़ी NC Academy के बैडमिंटन और टेबल टेनिस कोच निखिल चौकसे के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर अकादमी में खुशी का माहौल है।
खिलाड़ियों को डॉ. संदीप शर्मा, राकेश गुप्ता, संजय कुशवाहा, मनीष गुप्ता, शिवा पाराशर सहित अकादमी के माधवी राठौर, अनय मित्तल, अंश गोयल, सार्थक विरमानी, आर्यन जैन, सर्वज्ञ शर्मा, पावनी शर्मा, अवनी गुप्ता, जक्ष चौकसे, शिवांश पाराशर एवं दिव्यांश बिंदल ने बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
कोच ने कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने राज्य स्तर के लिए चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि जो खिलाड़ी इस बार चयन से चूक गए हैं, वे निराश न हों और इसी मेहनत के साथ आगे बढ़ें।











सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें