Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: बेटियां बदल रहीं हैं दुनिया के ढंग, बधाई हो...बेटी हुई है...सुनते ही खुश हुए शिक्षक अखिलेश, फिर पुष्प और गुब्बारों से सजवाई कार, "लगाया पोस्टर बेटी हुई है", घर द्वार भी सजाया, गाजे-बाजे के साथ नन्हीं परी को लाए साथ, पोस्टर बना सकारात्मक संदेश और आकर्षण का केंद्र

सोमवार, 7 सितंबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। बेटियां इस दुनियां को तेजी से बदल रही हैं, हर कठिन मोर्चे पर भी अब बेटियों का बोलबाला है, यहां तक कि बेटों के लिए अब बेटी का चयन पहले जैसा नहीं रहा, बात बराबरी की होने लगी है। यही कारण है कि समय के साथ समाज की सोच भी अब बदल रही है। बेटे से ज्यादा लोग बेटी के जन्म पर खुशी मना रहे हैं और समाज को सकारात्मक संदेश भी दे रहे हैं। ऐसी ही जन्मी एक बिटिया का अस्पताल से घर आगमन का सफर सोमवार को शहर में चर्चा का विषय बना रहा। दरअसल, तानपुर स्कूल में पदस्थ शिक्षक अखिलेश शर्मा और जिला न्यायालय में कार्यरत उनकी पत्नी शशि शर्मा के यहां बीते रोज बेटी ने जन्म लिया। अस्पताल में जैसे ही ये खबर आई कि बधाई हो...बेटी हुई है..तो शिक्षक अखिलेश की खुशी का ठिकाना न रहा। लगा जैसे दिवाली से पहले ही लक्ष्मी घर आ गई है। यहां तक कि पूरे परिवार में बिटिया के जन्म पर खुशी का माहौल है और सोमवार की दोपहर जब उसे अस्पताल से डिस्चार्ज किया जाना था तो शर्मा दंपत्ति और उनके परिजनों ने अनोखे अंदाज में बिटिया की आगवानी करने का निर्णय लिया। बिटिया को गुब्बारों और फूलों से सजी कार में गाजे-बाजे के साथ शहर के मुख्य मार्गों से होकर माधव नगर स्थित अपने निज निवास तक लाया गया। इस दौरान कार पर नवजात बिटिया के फोटाे सहित अंकित पोस्टर .... बेटी हुई है... लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र तो रहा ही साथ ही समाज को एक सकारात्मक संदेश भी देता नजर आया कि, बेटे और बेटी में कोई फर्क नहीं है।
                   (देखिए video)
परिजनों ने नवजात बिटिया के लिए अपने घर को भी आकर्षक ढंग से सजाया। यह पूरा घटनाक्रम सोशल साइट पर भी चर्चाओं में रहा, लोगों ने भी इसे खूब सराहा। इस खास अवसर पर mamakadhamakanews के चीफ एडिटर विपिन शुक्ला मामा ने अपनी टीम की तरफ से अखिलेश अक्खी को बधाई दी हैं। 











कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129