Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: कबड्डी में नरवर की छात्राओं का दबदबा, करैरा को एक तरफा दी शिकस्त, जिला स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में खिलाड़ी दिखा रहे दमखम

मंगलवार, 8 सितंबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। जिलास्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के तहत मंगलवार को तात्या टोपे शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय शिवपुरी के क्रीड़ांगन में खिलाड़ियों का उत्साह और खेल कौशल देखने को मिला। प्रतियोगिता में कबड्डी, नेटबॉल, हॉकी और फुटबॉल सहित विभिन्न खेल स्पर्धाओं में जिले के अलग-अलग विकासखंडों के बालक-बालिका खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
कबड्डी के मुकाबले खासे रोमांचक रहे। शुरुआती मुकाबलों में नरवर विकासखंड की जूनियर छात्राओं ने करेरा की टीम पर अपना दबदबा कायम रखा। एक मुकाबले में नरवर की छात्राओं ने शानदार रेड और मजबूत डिफेंस के दम पर करेरा को 22-6 से पराजित किया, जबकि दूसरे मुकाबले में 18-7 से जीत हासिल की। मैदान पर खिलाड़ियों के शानदार टैकल, तेज रेड और एक-एक अंक के लिए संघर्ष ने दर्शकों में भी उत्साह भर दिया।
जिले के विभिन्न विकासखंडों से पहुंचे खिलाड़ियों के बीच कबड्डी के साथ नेटबॉल, हॉकी और फुटबॉल की स्पर्धाएं भी आकर्षण का केंद्र हैं। प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रतिभाशाली स्कूली खिलाड़ियों को जिला स्तर पर अपनी खेल क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर देना और उत्कृष्ट खिलाड़ियों को आगामी उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए आगे बढ़ाना है।
प्रतियोगिता के व्यवस्थित एवं सफल संचालन में जिला क्रीड़ा अधिकारी चंद्रशेखर बेमटे, यादवेंद्र चौधरी, अब्दुल रजाक खान, भगवत शर्मा, बसंत शर्मा, बृजमोहन जाट, नीरज सरैया, मनोज खत्री, नीरजा भार्गव, रेखा शर्मा, घनश्याम और शुभी रानी सहित खेल शिक्षकों एवं सहयोगी अमले का योगदान रहा। मैदान पर खिलाड़ियों के जोश और खेल भावना ने पूरे आयोजन को उत्साहपूर्ण बना दिया।











कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129