Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_अच्छी_खबर: डॉ. अजय खेमरिया बने PCCAI और WCIA के मानद सदस्य सलाहकार, दिव्यांग और व्हीलचेयर क्रिकेट को मिलेगा बढ़ावा, शिवपुरी जिले का बढ़ा मान

सोमवार, 14 सितंबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
नई दिल्ली / भोपाल। देश में दिव्यांग और व्हीलचेयर क्रिकेट को और अधिक मजबूत तथा समावेशी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। मध्य प्रदेश सरकार के दिव्यांगजन राज्य आयुक्त डॉ. अजय खेमरिया को 'फिजिकली चैलेंज्ड क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया' (PCCAI) और 'व्हीलचेयर क्रिकेट इंडिया एसोसिएशन' (WCIA) का मानद सदस्य सलाहकार (शारीरिक दिव्यांगता और व्हीलचेयर क्रिकेट नीति एवं संवर्धन) नियुक्त किया गया है।
दोनों खेल संगठनों ने डॉ. खेमरिया का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि उनके प्रशासनिक अनुभव और मार्गदर्शन से दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए नीतियों में सुधार होगा। साथ ही, जमीनी स्तर पर खेल के प्रचार-प्रसार और खिलाड़ियों को मिलने वाले अवसरों में बड़े पैमाने पर बढ़ोतरी होगी।
इस नियुक्ति को क्रिकेट इकोसिस्टम को अधिक समावेशी और सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक सार्थक और ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। डॉ. खेमरिया की देखरेख में आने वाले समय में दिव्यांग और व्हीलचेयर क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए कई नई नीतियां और प्रमोशन कार्यक्रम तैयार किए जाएंगे।












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129