Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_अच्छी_खबर: जिला चिकित्सालय शिवपुरी में टाइप-1 डायबिटीज रोगियों की विशेष देखभाल के लिए शुरू हुआ "मधुहारी क्लिनिक", cmho डॉ संजय ऋषिश्वर ने काटा फीता

शनिवार, 17 अक्टूबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी 16 अक्टूबर 2026। जिला चिकित्सालय शिवपुरी में टाइप-1 डायबिटीज रोगियों की विशेष देखभाल हेतु समर्पित मिशन मधुहारी क्लिनिक का उद्घाटन आज दिनांक 16 अक्टूबर 2026 को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय ऋषीश्वर के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ। 
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश द्वारा डायबिटीज के रोगियों के चिन्हाकन एवं उपचार विशेष अभियान “मिशन मधुहारी” प्रारंभ किया गया। जिले में डायबिटीज टाइप 1 के रोगियों के चिन्हाकन एवं उपचार हेतु विशेष क्लिनिक जिला चिकित्सालय शिवपुरी के शिशु रोग विभाग में प्रारंभ किया गया है। जिसका उद्धाटन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. संजय ऋषीश्वर द्वारा किया गया। इस  अवसर पर उनके द्वारा शिशु रोग विशेषज्ञ एवं मेडिसिन विशेषज्ञों को विशेष प्राथमिकता देते हुए रोगियों के उपचार एवं स्क्रीनिंग के निर्देश दिए गए।  ​उद्घाटन के अवसर पर 4 मरीजों का पंजीयन कर उन्हें ग्लूकोमीटर, इंसुलिन पेन तथा महीने भर हेतु रेगुलर एवं ग्लार्जिन इंसुलिन के साथ आवश्यक उपयोग सामग्री प्रदान की गई। इस समर्पित क्लिनिक के माध्यम से पंजीकृत मरीजों का प्रतिमाह फॉलो-अप किया जाएगा और उन्हें कॉल करके नियमित परामर्श व स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी।
इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. आर. पी. चैहान, एनसीडी नोडल डॉ. सुरेश पिप्पल, मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. अतुल वर्मा, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. विवेक धाकड़ एवं नर्सिंग ऑफिसर मिस पूजा राठौड़ उपस्थित रहे।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129