Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: क्षत्रिय महासभा का प्रतिभा सम्मान समारोह 20 अक्टूबर को, श्रीराम शोभायात्रा भी निकलेगी

मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा जिला शिवपुरी द्वारा दशहरा पर्व के अवसर पर 20 अक्टूबर 2026 को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन निर्माणाधीन क्षत्रिय भवन, फोरलेन नोहरी पर किया जाएगा। समारोह में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कृत किया जाएगा।
महासभा द्वारा प्राइमरी, मिडिल, हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी कक्षाओं के विद्यार्थियों को प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल किया गया है। जिले में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार, मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र एवं उपहार प्रदान किए जाएंगे। वहीं, 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले अन्य विद्यार्थियों को भी प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया जाएगा।
पुरस्कार वितरण के लिए समाजबंधुओं का सहयोग
विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार एवं मोमेंटो  रघुवीर सिंह गौर (गुरुजी),  शुभम पुंडीर,  कुलदीप सिंह राजावत एवं लोकेन्द्र सिंह परमार के सौजन्य से प्रदान किए जाएंगे। वहीं, अन्य प्रत्येक प्रतिभागी को उपहार  अभिषेक रघुवंशी, अजय राजावत, राघवेन्द्र चौहान, अंकित राजावत एवं  धीरेन्द्र सिंह वैस के सौजन्य से दिए जाएंगे। महासभा ने समाज के सहयोग से प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की इस पहल को विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।
दशहरा पर्व पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीराम शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा प्रातः चिंताहरण मंदिर से प्रारंभ होकर माधव चौक, कोर्ट रोड एवं अस्पताल चौराहा होते हुए अग्रसेन चौक पहुंचेगी। इसके पश्चात समाजबंधु अपने वाहनों से निर्माणाधीन क्षत्रिय भवन पहुंचेंगे, जहां दोपहर 2 बजे से वृद्धजनों के सम्मान एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।
महासभा द्वारा कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। पदाधिकारियों ने समस्त समाजबंधुओं, मातृशक्ति एवं युवाओं से श्रीराम शोभायात्रा में सहभागिता करने तथा प्रतिभा सम्मान समारोह में उपस्थित होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।











कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129