Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_धर्म: करैरा की कथा में बोले, पंडित धीरेंद्र शास्त्री, "भारत को ठीक करना है, तो श्री राम चरित मानस को स्कूल के पाठ्यक्रम में जोडा जाए", 28 को बाधा दूर, 29, 30 को गुरु दीक्षा होगी

मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
* भक्त विवाद नहीं करता, संवाद करता  है: पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री
*भोले बाबा -पावर्ती का विवाह हुआ
*श्री राम का जन्म हुआ
*दिव्य दरबार लगा
 *28 अक्टूवर दिव्य दरवार में भूत प्रेत बाधा का निवारण होगा
*शिवपुरी, करैरा। बगीचा धाम-श्री राम राजा धाम में  चतुर्थ दिवस मंगलवार दोपहर 4बजे महाआरती हुई, प्रमुख यजमान पंडित राजेश दुबे "भोला महाराज"  के परिजनों ने की.महामडलेश्वर पुरुषोत्तम महाराज,साधू संत ने भी आरती की एक लाख के करीब श्रद्धालू की भीड़ के सामने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने कहा भक्त विवाद नहीं करता, संवाद करता है,भारत को ठीक करना है ,तो स्कूल के पाठ्यक्रम में श्री राम चरित मानस को जोड़ा जाए,राम चरित मानस जीवन जीना सिखाती हैं, इसके उपरांत हनुमान जी का आगमन करते हुए भजन सीता सीता राम चाहिए गाया... श्रद्धालूओं भाव भोर होकर गया, श्रीराम कथा पर प्रवचन देते हुए कहा कि भगवान शिव और पार्वती जी के प्रसंग सुनाये.इसके उपरांत भोले बाबा की बरात निकलने का प्रसंग सुनाया  गीत-सन्गीत पर श्रद्धालू भाव विभोर होकर नाचे.
भोले बाबा का विवाह हुआ, इसके बाद भोले बाबा ने राम जन्म के विषय में प्रसंग सुनाए.. इसके उपरांत भगवान श्री राम का जन्म हुआ.नाचते, गाते,भाव विभोर होकर श्रद्धालु आनंदित हुए.
इसके उपरांत दिव्य दरवार लगा.जिसमें अर्जी मंजूर की गई.
अन्नपूर्णा भोजन पंडाल जो कि 8 वीघा में निर्मित है, जिसमें हज़ारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं.
200 के लगभग सेवा समिति के सदस्य भोजन प्रसादी में बड़े ही श्रद्धा भाव से सेवा कार्य में संलग्न है, देर रात्रि तक प्रसाद का वितरण किया जा रहा है. हजारो श्रद्धालु,साधु संत , विशाल पंडाल एवं मंदिर परिसर के आसपास बनाए गये पंडालों में रात्रि में विश्राम भी कर रहे हैं,इनके लिए पानी,नहाने धोने की व्यवस्था के साथ -साथ साफ सफाई की समिति ने  सुन्दर व्यवस्था की गई है.समिति के सदस्य रात दिन सेवा कर रहे हैं.सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस कर्मी भी तैनात हैं, ड्रोन कैमरों से भी
निगरानी की जा रही है.यातायात व्यवस्था को पुलिस के जवानों ने अच्छी तरह से संचालित किया है.
 28 अक्टूवर के दिव्य दरवार में भूत प्रेत बाधा का निवारण होगा. 29, 30  को गुरु दीक्षा होगी. हजारों श्रद्धालु देश के अनेक शहरों, गांवों से करैरा पहुंच रहे हैं. करैरा में लघु महाकुंभ लग गया है.












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129