Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: जिला कलेक्टर अर्पित वर्मा ने सहकारी बैंक की बकाया राशि जमा न करने वाले खनियाधाना के 41 शस्त्रधारी डिफॉल्टर्स को नोटिस किए जारी, निरस्त होंगे लाइसेंस!

मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी, 27 अक्टूबर 2026/ जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित शिवपुरी से ऋण लेकर निर्धारित समयावधि में राशि वापस न करने वाले शस्त्रधारी डिफॉल्टर्स के विरुद्ध जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। 
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा द्वारा खनियाधाना के 41 ऐसे बकायादारों को नोटिस जारी किए गए हैं, जिन्होंने बैंक का ऋण समय पर नहीं चुकाया है। यदि ये बकायादार निर्धारित समयावधि में अपनी बकाया राशि जमा नहीं करते हैं, तो उनके शस्त्र लाइसेंस निलंबित या निरस्त करने की कठोर कार्रवाई की जाएगी।
इन शस्त्रधारी बकायादारों को जारी किए गए हैं नोटिस
थाना खनियाधाना के अंतर्गत आने वाली विभिन्न संस्थाओं के जिन डिफॉल्टर्स पर ऋण और ब्याज की राशि बकाया है, उनमें श्री ज़ुल्फ़कार अली (पुत्र श्री मुस्ताक अहमद, ग्राम खनियाधाना) पर ₹77,483, भैयालाल केवट (पुत्र श्री देवी केवट, ग्राम चमरौऊ) पर ₹32,927, जगन्नाथ लोधी (पुत्र श्री भैरो लोधी, ग्राम चमरौआ) पर ₹52,916, भगवान सिंह ठाकुर (पुत्र श्री सुमेर सिंह ठाकुर, ग्राम नदनवारा) पर ₹8942 बकाया, विश्वनाथ लोधी (पुत्र श्री बारेलाल लोधी, ग्राम नन्दपुर) पर ₹85,123, जगत सिंह यादव (पुत्र श्री गजराज सिंह यादव, ग्राम मुडिया) पर ₹21,362, रामदयाल लोधी (पुत्र श्री विज्जी लोधी, ग्राम हरपालपुरा) पर ₹20,446, देवसिंह रजक (पुत्र श्री तिज्जू रजक, ग्राम हीरापुर) पर ₹14,739, शंकर सिंह ठाकुर (पुत्र श्री नोनेराजा ठाकुर, ग्राम कफार) पर ₹2,39,243, बलवंत ठाकुर (पुत्र श्री करन सिंह ठाकुर, ग्राम कफार) पर ₹1,02,319, लोकपाल (पुत्र श्री देवीप्रताप, ग्राम कफार) पर ₹1,56,730, बुन्देल सिंह यादव (पुत्र श्री जगदीश यादव, ग्राम खजरा) पर ₹52,612, जसरथ (पुत्र श्री मल्थु, ग्राम टालापहाड़ी) पर ₹54,026, सोभरन (पुत्र श्री देवीसिंह, ग्राम कफार) पर ₹1,08,670, राजेंद्र यादव (पुत्र श्री अजवसिंह यादव, ग्राम खजरा) पर ₹35,133, हरिसिंह ठाकुर (पुत्र श्री प्रीतम ठाकुर, ग्राम झतूरी) पर ₹36,907, भैयालाल (पुत्र श्री कामोद, ग्राम सतूरी) पर ₹81,829, हरतून सिंह यादव (पुत्र श्री हरनाम सिंह यादव, ग्राम पनिहारा) पर ₹34,787, जगत सिंह ठाकुर (पुत्र श्री रंज़ोर सिंह ठाकुर, ग्राम भोडन) पर ₹89,229, तथा केशवसिंह (पुत्र श्री कोमल सिंह, ग्राम भोडन) पर ₹2,903 का बकाया है।
थाना मायापुर के अंतर्गत आने वाली विभिन्न संस्थाओं के जिन डिफॉल्टर्स पर ऋण और ब्याज की राशि बकाया है, उनमें श्री जगदीश सिंह (पुत्र श्री कल्याण सिंह, ग्राम खिरिया हरथोन) पर ₹1,78,217, कप्तान सिंह (पुत्र श्री दरियान सिंह, ग्राम खिरिया हरथोन) पर ₹1,04,408, ब्रजमोहन शर्मा (पुत्र श्री कामताप्रसाद शर्मा, ग्राम वनोटा) पर ₹1,31,426, नाथूराम लोधी (पुत्र श्री सरूप सिंह लोधी, ग्राम पीपलखेड़ा) पर ₹49,912, तथा रघुवीर यादव (पुत्र श्री हरनाम सिंह, ग्राम बादली) पर ₹62,156 का बकाया है।
थाना बामोरकलां के अंतर्गत आने वाली विभिन्न संस्थाओं के जिन डिफॉल्टर्स पर ऋण और ब्याज की राशि बकाया है, उनमें बादल सिंह (पुत्र भगवान सिंह, ग्राम ढोंगा) पर ₹62,821, कोकसिंह (पुत्र काशीराम, ग्राम दुर्गापुर) पर ₹1,07,582, राजाराम यादव (पुत्र सूरत सिंह, ग्राम लखारी) पर ₹39,326, देशराज (पुत्र हरिलाल, ग्राम नदावन) पर ₹1,10,512, हरवान सिंह (पुत्र पर्वत सिंह, ग्राम मामारोनी) पर ₹80,960, रायसिंह (पुत्र रतनसिंह, ग्राम बुडेरा) पर ₹56,705, मुसाव सिंह (पुत्र प्रताप सिंह, ग्राम बुडेरा) पर ₹1,34,385, वीर सिंह (पुत्र हरदास, ग्राम वंदला) पर ₹99,749, त्रिलोक सिंह (पुत्र अतरसिंह, ग्राम कचनारिया) पर ₹1,02,044, गोविदास (पुत्र तिजू, ग्राम पोटा) पर ₹1,06,110, हरनाम सिंह (पुत्र अमन सिंह, ग्राम पिपरा) पर ₹19,632, मदन मोहन (पुत्र हरिशंकर, ग्राम पिपरा) पर ₹1,37,787, शिशुपाल यादव (पुत्र इमरत यादव, ग्राम बुडेरा) पर ₹1,80,062, नाथूराम (पुत्र नारायण, ग्राम शेरावयी) पर ₹1086, मन्नूलाल (पुत्र बलदेव, ग्राम कालीपहाड़ी) पर ₹3,248, तथा तिलकराम (पुत्र धारूसिंह, ग्राम नारोना) पर ₹1,18,035 का बकाया है। उक्त बकाया राशि समय पर जमा न करने पर इनके शस्त्र लाइसेंस निलंबित अथवा निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129