Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_अलर्ट: शिवपुरी शहर में आज 5 घंटे गुल रहेगी बिजली, नई लाइनों के निर्माण के चलते सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक विद्युत प्रवाह रहेगा बंद, डाकबंगला उपकेन्द्र से जुड़े क्षेत्रों में भी 5 घंटे गुल रहेगी बिजली, कलेक्टर बंगला और कोर्ट रोड सहित कई इलाके होंगे प्रभावित

रविवार, 4 अक्टूबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। शिवपुरी शहर के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है। बिजली कंपनी द्वारा नई लाइनों के निर्माण कार्य के चलते आज यानी 04 अक्टूबर 2026 को शहर के विभिन्न इलाकों में विद्युत प्रवाह बंद रखा जाएगा। कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, संबंधित 11 के.वी. फीडरों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में सुबह 09:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी।
कंपनी ने उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है, साथ ही यह भी स्पष्ट किया है कि आवश्यकतानुसार इस समय में बदलाव किया जा सकता है।
ये क्षेत्र रहेंगे मुख्य रूप से प्रभावित:
  • 11 के.वी. चीलोद फीडर (बाणगंगा उपकेन्द्र): चीलोद, सईसपुरा, घोसीपुरा, संजय कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, फिजिकल एवं आसपास का क्षेत्र।
  • 11 के.वी. दो बत्ती फीडर (बाणगंगा उपकेन्द्र): छत्री कॉलोनी, शिवाजी नगर, नरेन्द्र नगर।
  • 11 के.वी. फिजिकल रोड फीडर (बाणगंगा उपकेन्द्र): विकास प्राधिकरण कॉलोनी, फिजिकल रोड एवं आसपास का क्षेत्र।
  • शिवपुरी में आज डाकबंगला उपकेन्द्र से जुड़े क्षेत्रों में भी 5 घंटे गुल रहेगी बिजली, कलेक्टर बंगला और कोर्ट रोड सहित कई इलाके होंगे प्रभावित
    शिवपुरी। शहर में नई लाइनों के निर्माण कार्य के चलते आज यानी 04 अक्टूबर 2026 को होने वाली बिजली कटौती का असर डाकबंगला उपकेन्द्र से जुड़े इलाकों पर भी पड़ेगा। बिजली कंपनी द्वारा जारी संशोधित शेड्यूल के अनुसार, इन क्षेत्रों में भी सुबह 09:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक विद्युत प्रवाह पूरी तरह बंद रहेगा।
    बाणगंगा उपकेन्द्र के साथ-साथ डाकबंगला उपकेन्द्र के अंतर्गत आने वाले इन प्रमुख इलाकों के उपभोक्ताओं को आज 5 घंटे बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा।
    डाकबंगला उपकेन्द्र से प्रभावित होने वाले मुख्य क्षेत्र:
    • 11 के.वी. हॉस्पीटल फीडर: नवाब साहब रोड, लक्ष्मीबाई रोड, कोर्ट रोड, अस्पताल चौराहा, हम्माल मोहल्ला, हरिजन थाना, कस्टमगेट एवं इसके आसपास का क्षेत्र।
    • 11 के.वी. कोर्ट फीडर: श्रीमान कलेक्टर का आवासीय बंगला, तहसील के आसपास का क्षेत्र आदि।
    बिजली कंपनी ने सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है और असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है।











कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129