Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: सेवा ज्योति संकल्प यात्रा आज 7 को, विकसित भारत का संकल्प लेने हेतु में जुटेंगे हजारों कार्यकर्ता

बुधवार, 7 अक्टूबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
* शिवपुरी जिले की पांचो विधानसभा से निकलेगी  सेवा ज्योति यात्रा संकल्प यात्रा
* प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का वर्चुअल सम्बोधन भी होगा
*भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव ने कार्यक्रम स्थल एवं सेवा ज्योति यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा
शिवपुरी, दिनांक 6 अक्टूबर 2026।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर आयोजित होने वाले 25 वर्ष के सेवा और सुशासन सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत होने वाली सेवा ज्योति संकल्प यात्रा की तैयारी को लेकर कार्यक्रम स्थल पोलो ग्राउंड पहुंचकर भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव एवं जिला प्रभारी श्री नंदकिशोर नापित जी ने व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।आगामी सेवा ज्योत यात्रा की तैयारियों के संबंध में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लाइव प्रसारण की व्यवस्थाओं को दिखा।
पार्टी जिला अध्यक्ष श्री जाटव ने बताया की आज दिनांक 7 अक्टूबर को जिले की सभी विधानसभायों से भाजपा कार्यकर्त्ता यों को शिवपुरी आना हैं इस यात्रा मे जिले के सभी बूथों से कार्यकर्त्ता यों की सहभागिता होना हैं  दौरान कार्यक्रम को सफल, भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए की जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित कार्यकर्ताओं से तैयारियों की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से पूरी जिम्मेदारी एवं समर्पण के साथ जुटने का आह्वान किया।
 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लाइव वर्चुअल उद्बोधन के लिए सभा स्थल पर एल इ डी लगाई जा रही हैं  यह यात्राएं अपने निर्धारित विधानसभा में निकलती हुई पहुंचेगी जहां अलग-अलग विधानसभाओं में यात्राओं का समापन किया जाएगा।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री जाटव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार, 7 अक्टूबर को जिला मुख्यालय शिवपुरी में ‘सेवा ज्योति संकल्प यात्रा’ एवं ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का भव्य आयोजन किया जाएगा।  सुबह 9 बजे से होने वाले इस आयोजन में सुबह 9 बजे से 9-45 तक देश भक्ति के गीत गाये जायेगे जिले की पांचो विधानसभाओ के लाभार्थी हितग्राही एवं पार्टी के कार्यकर्ता प्रभावित संख्या में शामिल होंगे।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मुकेश जैन पत्रकार ने बताया  कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर उनके प्रति आभार व्यक्त करने तथा वर्ष 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ जिले में सेवा ज्योति संकल्प यात्रा निकाली जाएगी।
एलईडी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी विकसित भारत के सपने को लेकर करेंगे सम्बोधन 
कार्यक्रम स्थल पर सुबह 9 बजे पांच पांच विधानसभाओं से आने वाले कार्यकर्ताओं का एकत्रीकरण होगा। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। सुबह 10 बजे अतिथियों के आगमन के पश्चात वंदेमातरम् गान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। सुबह 9-45 बजे बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल उद्बोधन बड़ी एलईडी स्क्रीन पर सीधा प्रसारित किया जाएगा। उदबोधन के बाद सभी अतिथि सेवा ज्योति मशाल को प्रज्जलित करेंगे तत्पश्चात सेवा ज्योति मशाल को लेकर  विधानसभाओं के लिए सेवा ज्योति प्रज्वलित की जाएगी। सामूहिक राष्ट्रगान के बाद सेवा ज्योति यात्राएं अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना होंगी।
पांचो विधानसभाओं में पहुंचेगी सेवा ज्योति
जिला मुख्यालय से प्रज्वलित चारों पांच ज्योतियों को हजारों कार्यकर्ता यात्रा के रूप विधानसभा क्षेत्रों में लेकर जाएंगे। विभिन्न स्थानों पर यात्रा का स्वागत होगा तथा वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव,जिला प्रभारी नंदकिशोर नापित,यात्रा प्रभारी केशव सिंह तोमर,सह प्रभारी मुन्नालाल कुशवाहा पूर्व अध्यक्ष नपा ने जिले के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं जिला पदाधिकारियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर ‘सेवा ज्योति संकल्प यात्रा’ एवं ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का आह्वान किया है।












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129