करैरा, शिवपुरी। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (भा.ति.सी.पु.) करैरा एवं आरटीसी भा.ति.सी.पु. करैरा के सामूहिक सहभागिता से विद्यालय प्रांगण में स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य श्री अशोक कुमार सारस्वत एवं आईटीबीपी से सहायक सेनानी (AC) श्री जगदीश जी के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य श्री सारस्वत एवं एसी श्री जगदीश जी ने छात्र-छात्राओं को स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने हेतु प्रेरित किया।
इस दौरान आरटीसी भा.ति.सी.पु. करैरा के अधिकारियों, जवानों एवं विद्यालय के समस्त शिक्षकों व विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में साफ-सफाई की और विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर पर्यावरण को हरा-भरा रखने का संकल्प लिया।











सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें