शिवपुरी। शहर के पोहरी रोड पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के नीचे पिछले कई वर्षों से जाम की समस्या आमजन के लिए परेशानी का कारण बनी हुई थी। विशेष रूप से स्कूली बच्चों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। जो बच्चे दोपहर 12 बजे तक घर पहुंच जाते थे, उन्हें जाम के कारण 3 बजे तक घर पहुंचने में लग रहा था। इससे बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावक भी काफी परेशान थे। तो वहीं सैकड़ों ग्राम को जोड़ने वाला यह महत्वपूर्ण मार्ग महीनों से बंद था जिसके चलते हजारों लोग परेशान थे लेकिन अब रेलवे ओवर ब्रिज के दोनों तरफ की सड़क बनकर चालू हो गई है जिससे जाम से मुक्ति मिल सकेगी।
भूपेंद्र सिंह रावत के साथ धमाका न्यूज शिवपुरी ने उठाई थी आवाज
इस गंभीर समस्या को महसूस करते हुए पिछले सप्ताह जनसेवा के संकल्प के साथ भूपेन्द्र सिंह रावत (पटैल एण्ड संस पडोरा), अध्यक्ष लघु उद्योग भारती शिवपुरी ने जिला प्रशासन से इस समस्या का संज्ञान लेकर शीघ्र समाधान कराने का आग्रह किया। सोशल मीडिया के माध्यम से धमाका न्यूज शिवपुरी ने इस वीडियो को अपने प्लेटफॉर्म पर स्थान दिया और जब जनहित का यह विषय जिलाधीश अर्पित वर्मा तक पहुंचा तो
हमें आपको बताते हुए ये हर्ष है कि कलेक्टर अर्पित वर्मा ने जनसमस्या के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई की, जिसके परिणामस्वरूप आज दोनों ओर की सर्विस रोड चालू हो गई हैं। इससे आमजन को जाम से राहत मिली है और स्कूली बच्चों तथा उनके अभिभावकों को भी बड़ी सुविधा प्राप्त हुई है।
रावत, धमाका न्यूज और जनता बोली, थैंक्यू कलेक्टर अर्पित
इस जनहितकारी पहल और त्वरित समाधान के लिए भूपेंद्र रावत, धमाका न्यूज शिवपुरी के चीफ एडिटर विपिन शुक्ला, आमजन ने शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा एवं संपूर्ण जिला प्रशासन का हृदय से आभार व्यक्त किया है। रावत ने कहा कि मेरा मानना है कि जब प्रशासन संवेदनशील हो, जनप्रतिनिधि जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाएं और सभी का उद्देश्य जनहित हो, तो बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान भी संभव है।












सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें