*भक्त भगवान के भरोसे रहता है,तो भक्त की सम्पूर्ण जिम्मेदारी भगवान निभाते हैं: पंडित श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री
*दिव्य दरवार में भूत प्रेत बाधाओं का निवारण किया गया
*गुरु दीक्षा महोत्सव 29, 30अक्टूवर को होगी
*30अक्टूवर को बागेश्वर धाम संन्यासी महाराज की वभूति वितरण की जाएगी
*30अक्टूवर को विशाल भंडार भी होगा
*यजमान पंडित राजेश दुबे "भोला महाराज" के निवास पर पंडित श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री एक घंटे रहे
शिवपुरी, करैरा। बगीच धाम-श्री राम राजा धाम में पांचवें दिवस बुधवार अपराह्न 4बजे महाआरती हुई, प्रमुख यजमान पंडित राजेश दुबे "भोला महाराज" के परिजनों ने की साधू- संत एवं राज्य मंत्री डा.गोतम टेटवाल, जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक जसबत जाटव ,पूर्व मंत्री सुरेश राठखेडा, जिला पंचायत श्रीमती नेहा यादव, जनपद पंचायत शिवपुरी अध्यक्ष श्रीमती हेमलता रावत, जनपद पंचायत करैरा अध्यक्ष पुष्पेन्द्र जाटव,श्रीमती आभा चौहान, ओ.एस.डी.अभिषेक तिवारी (डा.गोतम पेटवाल राज्य मंत्री के), सी.सी.एफ.आर्दश श्रीवास्तव, पूर्व मंत्री श्रीमती इमरती देवी, विधायक मोहन सिंह राठोर, अंकित राजस्थान, कपिल जेन पत्तेवाले इत्यादि ने भी आरती की ,एक लाख के करीब श्रद्धालू की भीड़ के सामने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने भजन जय राधा रमण बोल,हरि हरि बोल... गीत गाया श्रद्धालू आनंद में लीन होते हुए भाव विभोर हो गये.. श्रीराम की कृपा के बिना सत्संग (कथा) में बैठ नहीं पाता, करैरा देवभूमि है बांके बिहारी का प्राचीन मंदिर है,इस मंदिर की की प्राचीन कथा सुनाई, इसके उपरांत बगिया सरकार के मंदिर के विषय में भी प्राचीन कथा सुनाई और कहा कि करैरा की कुंज गलियां ही वृंदावन की तरह है.ठाकुर जी की कृपा से करैरा धर्म नगरी है,धर्म के साथ राजनीति मत होने दें.भक्ति को भक्ति रहने दें, भक्त भगवान के भरोसे रहता है,तो भक्त की की सम्पूर्ण जिम्मेदारी निभाते है.
जातियों पर राजनीति एवं लड़ाने बालों के विषय में कहा हम सब एक बनकर रहे, जातिगत लड़वाने वाले लोग देश के दुश्मन है.
पंडित श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री श्री रामकथा में भगवान के जन्म के उपरांत दशरथ जी को बताया चार पुत्रो ने जन्म लिया है, बहुत प्रसन्न हुए, इसके बाद बचपन, शिक्षा के विषय में विस्तार से बताया..श्री राम चरित्र मानस के श्लोक सुनाते हुए ,सुन्दर सुन्दर गीत गाये. श्रद्धालूओं भाव भोर हो गये एवं गीत-सन्गीत पर नाचते, गाते,भाव आनंदित हुए.श्रीरामचरित मानस की आरती हुई.
इसके उपरांत दिव्य दरवार में नकारात्मक ऊर्जा, भूत-प्रेत बाधाओं का निवारण किया गाया.
श्रीराम कथा सुनने वाले श्रद्धालुओं की भी नकारात्मक ऊर्जा का भी निवारण किया.
यजमान पंडित राजेश दुबे "भोला महाराज" के निवास पर एक घंटे रहे पंडित श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री
विगत दिवस रात 10बजे यजमान भोला महाराज के निवास पहुंचे, समस्त परिजनों से मुलाकात की एवं भोजन प्रसादी भी ग्रहण की एक घंटे रहे.
इसके पूर्व बांके बिहारी मंदिर के दर्शन किए इसके उपरांत पंडित कौशल किशोर बोहरे के निवास पर भी चाय पीने पहुंचे.एक वृद्ध महिला जोकि महाराज जी की कथा टी.वी.पर देखती है उसे मुलाकात की.
अन्नपूर्णा भोजन पंडाल जोकि 8वीघा में निर्मित है, जिसमें हज़ारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं.
500 के लगभग सेवा समिति के सदस्य भोजन प्रसादी में बड़े ही श्रद्धा भाव से सेवा कार्य में संलग्न है,देर रात्रि तक प्रसाद का वितरण किया जा रहा है.हजारो श्रद्धालु,साधु संत ,विशाल पंडाल एवं मंदिर परिसर के आसपास बनाए गये पंडालों में रात्रि में विश्राम भी कर रहे हैं,इनके लिए पानी,नहाने धोने की व्यवस्था के साथ -साथ साफ सफाई की समिति ने सुन्दर व्यवस्था की गई है.समिति के1हजार सदस्य रात दिन सेवा कर रहे हैं.
सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस कर्मी भी तैनात हैं, ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जा रही है.यातायात व्यवस्था को पुलिस के जवानों ने अच्छी तरह से संचालित किया है.
29, 30 अक्टूबर को गुरु दीक्षा होगी.
हजारों श्रद्धालु देश के अनेक शहरों, गांवों से करैरा पहुंच रहे हैं.आज भी भारी भीड़ रही। करैरा में लघु महाकुंभ लग गया है।












सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें