शिवपुरी। भूटान की राजधानी थिम्फू से भूटान -भारत अंतरराष्ट्रीय साहित्य शिरोमणि सम्मान प्राप्त कर लौटे शिवपुरी के वरिष्ठ साहित्यकार गोविन्द अनुज को के,बी, हिन्दी सेवा न्यास (पंजी) बिसौली बदायूं द्वारा श्री सुन्दर लाल शर्मा स्मृति साहित्य अम्बुधि सम्मान प्रदान करने की घोषणा की है।
न्यास के अध्यक्ष प्रतिष्ठित साहित्यकार डा, सतीश चन्द्र शर्मा 'सुधान्शु' ने यह घोषणा करते हुए बताया कि इस सम्मान हेतु श्री गोविन्द अनुज को ₹५०००/नकद की धनराशि, स्मृति चिन्ह,शाल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र भेंट किया जाएगा।
सम्मान समारोह २२ नबम्वर २६ को आर,के, इंटरनेशनल स्कूल आंवला रोड बिसौली (बदायूं) में आयोजित होगा।
श्री गोविन्द अनुज के अलावा डॉ सुमन सिंह आगरा,डा गोपाल कृष्ण आकुल कोटा, डॉ आर,पी सारस्वत सहारनपुर, डॉ घमंडी लाल अग्रवाल गुरु ग्राम, डॉ रमाकांता रोहतक, डॉ लता अग्रवाल तुलजा भोपाल को भी सम्मानित करने की घोषणा की गई है।
गोविन्द अनुज की इस उपलब्धि पर नगर के वरिष्ठ साहित्यकारों, समाज सेवियों, पत्रकारों, और गणमान्य नागरिकों ने बधाई दी है।











सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें