शिवपुरी। माधव टाइगर रिजर्व (मध्य रेंज) द्वारा वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह के अवसर पर नगर के प्रतिष्ठित दून पब्लिक स्कूल में विभिन्न रचनात्मक एवं बौद्धिक प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित माधव टाइगर रिजर्व की रेंज ऑफिसर शुभ जैन ने बच्चों को संबोधित करते हुए पर्यावरण और वन्यजीवों के संरक्षण के साथ समावेशी विकास की आवश्यकता पर विशेष बल दिया।
आयोजन के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण का प्रभावी संदेश दिया:
पाम आर्ट प्रतियोगिता:
बच्चों ने अपनी हथेलियों पर जंगली जानवरों के आकर्षक चित्र बनाकर उनके संरक्षण का संदेश दिया इसमें कृतिक रजक और उम्मेहनी ने पुरस्कार जीते।
वाद-विवाद प्रतियोगिता:
'पर्यावरण संरक्षण या विकास' विषय पर आयोजित इस प्रतियोगिता में सिमरन कौर, यशिका लोधी, अरण्या रघुवंशी और पलक पराशर की टीम ने बाजी मारते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
स्टोन आर्ट प्रतियोगिता:
विद्यार्थियों ने पत्थरों पर जीवंत कलाकृतियां उकेरकर वन विभाग की टीम को भी अचंभित कर दिया। इसमें उम्मेहआनी ने प्रथम तथा प्रणय कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता:
पलक लोधी प्रथम, यशिका चौधरी द्वितीय और यशस्वी भारद्वाज तृतीय स्थान पर रहे, जबकि नैन्सी बघेल को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि रेंज ऑफिसर शुभ जैन ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा सफल आयोजन के लिए दून पब्लिक स्कूल प्रबंधन की सराहना की।
इससे पूर्व, कार्यक्रम के शुभारंभ पर दून पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर डॉ. खुशी खान ने अतिथियों का स्वागत पुस्तकें भेंट कर किया। कार्यक्रम का कुशल संयोजन वर्षा खरे द्वारा किया गया, वहीं अंत में आभार प्रदर्शन डायरेक्टर शाहिद खान ने व्यक्त किया।












सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें