*‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं स्कूली विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
शिवपुरी, 9 अक्टूबर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत आज शिवपुरी के ग्राम लुधावली में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, वन विभाग की टीम एवं स्कूली विद्यार्थियों ने सहभागिता करते हुए पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव,विधायक श्री देवेंद्र जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा अमित यादव एवं पूर्व विधायक श्री प्रहलाद भारती सांसद प्रतिनिधि राकेश गुप्ता, जिला महामंत्री लवलेश जैन, हरवीर सिंह रघुवंशी, विजय शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी मुकेश जैन पत्रकार, पूर्व अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाहा,मण्डल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा,सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में योगदान दिया। इस अवसर पर वन मंडलाधिकारी श्री सुधांशु यादव, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विजय राज सहित प्रशासन एवं वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
विधायक श्री देवेंद्र जैन ने पौधारोपण करते हुए कहा कि यदि हम एक भी पौधा लगाकर उसे बचाने का संकल्प लें तो इस प्रकार हम पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अपना बड़ा योगदान दे सकेंगे। उन्होंने स्कूल के छात्रों से कहा कि आप सभी इस दिशा में आगे बढ़े और पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लें। बच्चे हमारे देश का भविष्य है और यदि यह पर्यावरण संरक्षण के हित में आगे बढ़ेंगे तो इसके सकारात्मक परिणाम हमें भविष्य में देखने को मिलेंगे।कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव ने भी सम्बोधित किया
वृक्षारोपण कार्यक्रम में स्कूली विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा पर्यावरण के प्रति जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया।











सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें