Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: शहीद स्व. श्री गौरव सेंगर की स्मृति में प्रतिवर्ष प्रदान किया जाएगा ‘क्षत्रिय रत्न सम्मान’

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
*श्री हरिश्चन्द्र सिंह सेंगर की अनुकरणीय पहल, समाजसेवा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्व को मिलेगा सम्मान 
शिवपुरी। क्षत्रिय समाज के गौरव एवं शहीद स्वर्गीय श्री गौरव सेंगर की पावन स्मृति को चिरस्थायी बनाए रखने के उद्देश्य से समाजसेवी श्री हरिश्चन्द्र सिंह सेंगर द्वारा एक सराहनीय पहल की गई है। उनके द्वारा प्रतिवर्ष क्षत्रिय समाज के कल्याण, विकास, उत्थान एवं सामाजिक एकता के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्व को ‘क्षत्रिय रत्न सम्मान’ प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।
इस सम्मान का उद्देश्य समाज में समाजसेवा, जनकल्याण, सामाजिक समरसता, एकता एवं रचनात्मक कार्यों को प्रोत्साहित करना है। यह सम्मान प्रतिवर्ष विजयादशमी (दशहरा) के पावन अवसर पर प्रदान किया जाएगा। सम्मानित होने वाले व्यक्ति को स्मृति-चिह्न (मोमेंटो), शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया जाएगा।
सम्मान के लिए योग्य एवं पात्र व्यक्ति का निष्पक्ष चयन सुनिश्चित करने हेतु तीन सदस्यों की एक चयन समिति गठित की गयी है ।जिसमे भजन सिंह वैस, शिवप्रताप सिंह कुशवाह एवं कुलदीप सिंह राजावत को शामिल किया गया है.समिति द्वारा समाजहित में किए गए कार्यों, योगदान एवं उपलब्धियों के आधार पर योग्य व्यक्ति का चयन किया जाएगा। इस सम्मान की शुरुआत इसी वर्ष से की जाएगी।
श्री हरिश्चन्द्र सिंह सेंगर की यह पहल न केवल शहीद स्व. श्री गौरव सेंगर की स्मृतियों को अक्षुण्ण बनाए रखने का प्रयास है, बल्कि समाज के उन व्यक्तित्वों को पहचान एवं सम्मान देने का माध्यम भी बनेगी, जो निःस्वार्थ भाव से समाज के उत्थान और कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।
समाज के प्रबुद्धजनों ने इस पहल को प्रेरणादायी बताते हुए आशा व्यक्त की है कि इससे समाज में सेवा, समर्पण, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सकारात्मक योगदान की भावना को बढ़ावा मिलेगा।














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129