shivpuri शिवपुरी। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने अवैध उत्खनन के विरुद्ध कार्रवाई के दौरान बदरवास तहसीलदार सचिन भार्गव को गोली मारने की धमकी देने वाले शस्त्र अनुज्ञप्तिधारी जातमंडल यादव का शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिया है। थाना बदरवास के ग्राम सड़बूड़ निवासी शस्त्र अनुज्ञप्तिधारी जयमंडल यादव पुत्र लाखन सिंह यादव द्वारा शासकीय कार्य के दौरान तहसीलदार को गोली मारने की धमकी दी गई।
इस प्रकार शासकीय कार्य में बाधा डालने, प्रशासनिक अधिकारी को धमकाने तथा विभिन्न आपराधिक धाराओं में मामला पंजीबद्ध होने के कारण कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा द्वारा जयमंडल यादव पुत्र लाखन सिंह यादव के नाम स्वीकृत शस्त्र अनुज्ञप्ति क्रमांक 260/2013/111/डीएम/एसपीआई को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने का आदेश जारी किया हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि शासकीय कार्य में व्यवधान डालने, अधिकारियों को डराने-धमकाने और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।












सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें