आइए जानते हैं क्या था मामला
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के भदैया कुंड में एक युवक के साथ घूम रही पत्नी को उसके पति गोविंद ने रंगे हाथों पकड़ लिया। गुस्साए पति ने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर बीच सड़क पर पत्नी और उसके दोस्त की बेल्ट से जमकर पिटाई कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
पुलिस के अनुसार पीड़िता पूजा आदिवासी का पति गोविन्द आदिवासी से विवाद चल रहा था। वह पिछले एक माह से अपने मायके में रह रही थी। कल पूजा अपने एक मित्र के साथ भदैया कुंड क्षेत्र में घूमने के लिए गई थी। इसी दौरान किसी ने इसकी सूचना गोविन्द को दे दी। सूचना मिलते ही गोविन्द आग-बबूला हो गया। अपने चचेरे भाई को साथ भदैया कुंड पहुंच गया। उसके बाद चचेरे भाई के साथ मिलकर उसने पत्नी और उसके मित्र की जमकर पिटाई कर दी। बाद में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।












सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें