जिला अध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान समय किसानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। ग्रामीण क्षेत्रों में टमाटर की फसल आ रही है तथा सरसों की बुवाई की तैयारी चल रही है। ऐसे समय में लगातार बिजली कटौती होने से किसानों को सिंचाई सहित खेती-किसानी से जुड़े कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चंद्रकांत शर्मा ने कहा कि समय पर बिजली उपलब्ध नहीं होने से कृषि कार्य प्रभावित होते हैं, जिससे किसानों की चिंता बढ़ रही है। किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुसार नियमित विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना आवश्यक है, ताकि खेती-किसानी के कार्य सुचारु रूप से संपन्न हो सकें।
इसी प्रकार शिवपुरी के बड़ौदी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली की कटौती से उद्योगों के उत्पादन कार्य प्रभावित हो रहे हैं। औद्योगिक इकाइयों को नियमित बिजली नहीं मिलने से कामकाज में बाधा उत्पन्न होती है, जिसका असर उद्योग संचालकों एवं श्रमिकों पर भी पड़ता है। कांग्रेस कमेटी ने मांग की कि औद्योगिक क्षेत्र में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, जिससे उत्पादन कार्य सुचारु रूप से चल सके।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री मोहित अग्रवाल के साथ संगठन मंत्री संजय चतुर्वेदी, वरिष्ठ नेता चंद्रकांत शर्मा, अनिल उत्साही, प्रवक्ता विजय चौकसे, सरवनलाल धाकड़, कल्याण वर्मा, योगेश करारे, दिनेश वशिष्ठ, मनोज जैन, राजकुमार गोड़, प्रियंका शर्मा, शशि शर्मा, राजू गुर्जर, नलिन पंडित, वासित अली, राजेंद्र शर्मा,सोनू शर्मा, अरविंद धाकड़, सिद्धार्थ सिंह, सत्यम चौहान, समीर खान, रामकुमार दांगी, अशोक बेड़िया, टिंकल रजक, लक्ष्यंत्र शर्मा, पंकज आहूजा, वीरेंद्र खटिक, राजकुमार शाक्य, विकास तोमर, के.पी. रावत, कालीचरण शर्मा, ब्रज गौतम, पुनीत शर्मा, गोलू सकलेचा, आशीष पौराणिक एवं देवेंद्र फड़नीस सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।












सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें