#धमाका_धर्म: नवरात्र में गरबा नृत्य के माध्यम से महिलाओं ने की माता की आराधना, हे नाम रे सबसे बड़ा तेरा नाम....देखिए video
शिवपुरी। शहर में गरबा महोत्सव जारी हैं। अलग अलग स्थानों पर माता, बहिन पूरी श्रद्धा और भक्ति से माता की आराधना में जुटी हैं। अंदाज अलग हैं लेकिन मकसद एक ही है कि जैसे भी हो माता के नवरात्र में उनकी जमकर भक्ति की जाए और उन्हें मनाने का हर जतन किया जाए। इसी क्रम में आज शुक्रवार को शहर के उत्सव गार्डन में शहर की संभ्रांत महिलाओं ने गरबा नृत्य का आयोजन किया। सज धजकर यहां पहुंची महिलाओं ने पारंपरिक अंदाज में गरबा नृत्य किया। माता के चर्चित भजनों पर महिलाओं ने करीब पांच घंटे गरबा नृत्य किया।उन्होंने बताया कि जिंदगी की भागदौड़ के बीच हमें नवरात्र में माता भक्ति का अवसर मिलता है जिसे हम हाथ से नहीं जाने देते। हमारी सुबह माता के पूजन से आरम्भ होती है और पाठ, भजन के बाद जब समय मिलता है तब हम गरबा नृत्य करते हैं। इस भक्ति की शक्ति माता रानी से ही प्राप्त होती है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)












सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें