Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: सावधान शहर में आए हरियाणा और भोपाल के डीजे, पास से गुजरते समय रहिए सतर्क, पुलिस की बैठक में हुआ निर्णय तार तार, देखिए video

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
shivpuri शिवपुरी। शहर में आज एक तरफ रावण दहन हो रहे हैं तो दूसरी तरफ माता विसर्जन भी जारी हैं। इसी क्रम में शहर के करौंदी और फिजिकल स्थित माता
विसर्जन के लिए आयोजकों ने भोपाल और हरियाणा से डीजे मंगवाया है। बड़े वाहनों पर रखे ये डीजे शहर की सड़कों पर हाड़ कंपा देने वाला म्यूजिक बजायेंगे।
आसपास से गुजरने वाले तक हिल जायेगे ऐसा उनकी बनावट को देखकर साफ नजर आ रहा है। 
थानों में ली गई शांति समिति की बैठक बेअसर! विजयदशमी पर फिजिकल थाना क्षेत्र में गूंजे हरियाणा-भोपाल के भारी-भरकम बेस वाले डीजे
बीते रोज माता विसर्जन और विजयादशमी के मौके पर हुई बैठक में बाहर यानि दूसरे शहर से आने वाले डीजे पर रोक लगाने और तेज आवाज पर सख्ती के निर्देश तय हुए थे, फिर भी माता विसर्जन में नियमों की अनदेखी पर सवाल उठ रहे हैं। 
फिजिकल थाने में आए दो हाइफाई डीजे
शिवपुरी में नवरात्रि से पहले पुलिस ने शांति समिति की बैठक में डीजे संचालकों और आयोजकों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि बाहर से आने वाले डीजे पर रोक रहेगी। तेज आवाज और भारी-भरकम बेस पर भी नियंत्रण रखने की बात कही गई थी। पुलिस के इन निर्देशों का उद्देश्य त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना था, लेकिन विजयदशमी के दिन फिजिकल थाना क्षेत्र में सामने आए घटनाक्रम ने इन निर्देशों के पालन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
माता रानी के विसर्जन के दौरान फिजिकल थाना क्षेत्र में हरियाणा और भोपाल से आए भारी-भरकम बेस वाले डीजे बजने की जानकारी सामने आई। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि जब शांति समिति की बैठक में बाहर से आने वाले डीजे को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए गए थे, तो फिर विजयदशमी पर इन निर्देशों का पालन किस तरह सुनिश्चित किया जाएगा? 
अब कार्रवाई पर टिकी नजरें
माता विसर्जन और विजयदशमी जैसे महत्वपूर्ण पर्व पर धार्मिक आयोजनों के साथ शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना भी जरूरी है। अब देखने वाली बात यह होगी कि शांति समिति की बैठक में दिए गए निर्देशों को पुलिस कितनी गंभीरता से लेती है और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई होती है या नहीं।












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129