* "सरकारी इनवर्टर न सुधर रहा, न सुधरने दे रहे: खेल अधिकारी के रवैये से शिवपुरी के बैडमिंटन खिलाड़ियों में भारी आक्रोश"
शिवपुरी। श्रीमंत माधव राव सिंधिया खेल परिसर इन दिनों खिलाड़ियों की सहूलियत के बजाय अधिकारियों की कथित हठधर्मी का अखाड़ा बन चुका है। स्टेडियम का बैडमिंटन कोर्ट बंद रहने से स्थानीय खिलाड़ी बेहद परेशान और आक्रोशित हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत रविवार को हो रही है, क्योंकि इसी दिन व्यवसाई और कामकाजी खिलाड़ियों को खेलने का वक्त मिलता है। हैरान करने वाली बात यह है कि जहाँ स्टेडियम के टेनिस, शूटिंग और अन्य कोर्ट पूरे सप्ताह (रविवार सहित) खुले रहते हैं, वहीं बैडमिंटन कोर्ट को बंद रखा जाता है। हद तो तब हो गई जब आज 10 नवंबर को केंद्र सरकार, राज्य सरकार, बैंक और तमाम दफ्तर खुले हुए हैं, लेकिन बैडमिंटन कोर्ट पर ताला लटका मिला। खिलाड़ी सवाल उठा रहे हैं कि आखिर किस नियम के तहत आज इसे बंद रखा गया?
न इनवर्टर ठीक करवाते हैं, न खिलाड़ियों को करने दे रहे!
बैडमिंटन एक इंडोर गेम है, जिसके लिए पर्याप्त रोशनी अनिवार्य है। लेकिन खिलाड़ियों का आरोप है कि कोर्ट में अक्सर बिजली गुल रहती है। बिजली कंपनी का कहना है कि स्टेडियम और पास की बस्ती का कनेक्शन एक ही डीपी से होने के कारण पावर कट की समस्या बनी रहती है।
बैडमिंटन एक इंडोर गेम है, जिसके लिए पर्याप्त रोशनी अनिवार्य है। लेकिन खिलाड़ियों का आरोप है कि कोर्ट में अक्सर बिजली गुल रहती है। बिजली कंपनी का कहना है कि स्टेडियम और पास की बस्ती का कनेक्शन एक ही डीपी से होने के कारण पावर कट की समस्या बनी रहती है।
इस अंधेरे को दूर करने के लिए जब खिलाड़ियों ने खुद पैसे इकट्ठे करके सरकारी इनवर्टर को ठीक करवाने का प्रस्ताव रखा, तो जिला खेल अधिकारी (DSO) के.के. खरे ने इसे सिरे से खारिज कर दिया। खिलाड़ियों का सीधा आरोप है कि अधिकारी न तो खुद इनवर्टर ठीक करवा रहे हैं और न ही जनभागीदारी से इसे दुरुस्त करने की अनुमति दे रहे हैं। खेल अधिकारी के इस अड़ियल और नकारात्मक रवैये के कारण शिवपुरी के बैडमिंटन खिलाड़ियों का भविष्य और खेल दोनों अंधकार में लटके हुए हैं।
"महाराज" के सामने खुलेगी खेल अधिकारी की पोल: 12 तारीख को ज्योतिरादित्य सिंधिया से शिकायत करेंगे शिवपुरी के बैडमिंटन खिलाड़ी
केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया 12 नवंबर को श्रीमंत माधव राव सिंधिया खेल परिसर में राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ करने आ रहे हैं। इसी दौरान परेशान खिलाड़ी बैडमिंटन कोर्ट को बंद रखने और जिला खेल अधिकारी के.के. खरे के अड़ियल रवैये की सीधी शिकायत सीधे केंद्रीय मंत्री से करेंगे।
खिलाड़ियों का कहना है कि जब एक ही स्टेडियम के टेनिस और शूटिंग कोर्ट रविवार को भी खुले रहते हैं, तो सिर्फ बैडमिंटन कोर्ट को ही क्यों बंद रखा जाता है? 10 नवंबर को जब देश भर के सभी सरकारी दफ्तर और बैंक खुले थे, तब भी इस कोर्ट पर ताला लटका हुआ था। इसके अलावा, बिजली गुल रहने की समस्या को दूर करने के लिए जब खिलाड़ियों ने खुद चंदा इकट्ठा करके इनवर्टर ठीक करवाने की पेशकश की, तो खेल अधिकारी खरे ने साफ मना कर दिया। अब खिलाड़ी इस पूरे मामले को 'महाराज' सिंधिया के सामने उठाने की पूरी तैयारी कर चुके हैं।
जब हमने उक्त संबंध में जिला खेल अधिकारी खरे से बातचीत की कोशिश की तो मोबाइल नहीं लगा। जिससे हम उनका पक्ष भी जान पाते।











सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें