Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: राष्ट्रीय शालेय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का महाकुंभ 12 से, देश के 28 राज्यों, केन्द्र शासित प्रदेशों व शैक्षणिक बोर्ड सहित 40 टीमों के 2000 खिलाड़ी होंगे शामिल

सोमवार, 2 नवंबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
* तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट में बैठक आयोजित
* 12 नबंबर से 17 वर्षीय बालक तो 19 से बालिका वर्ग की नेशनल एथलेटिक्स का होगा आयोजन 
शिवपुरी। खेल प्रतियोगिताओं  के क्रम में शिवपुरी जिले को एक और बड़ी उपलब्धि मिलने जा रही है। शिवपुरी की धरा पर 12 नवंबर से एथलेटिक्स की राष्ट्रीय प्रतियोगिता का पहली बार आयोजन होने जा रहा है। जिसमें देश के 28 राज्यों, 8 केंद्र शासित प्रदेशों सहित विभिन्न शैक्षणिक बोर्ड को मिलाकर करीब 40 टीमें इस प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही हैं। प्रतियोगिता को लेकर कलेक्ट्रेट में सोमवार को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। 70वीं राष्ट्रीय शालेय एथलेटिक्स 17 वर्ष बालक वर्ग की प्रतियोगिता 12 नबंबर से 16 नबंबर तक जबकि 17 वर्षीय बालिका वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिता 19 नबंबर से 23 नबंबर तक आयोजित होगी।
जिला क्रीड़ा अधिकारी  चंद्रशेखर बेमटे ने  बताया कि प्रतियोगिता के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर बैठक में विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर कलेक्टर  दिनेश चंद्र शुक्ला ने की।
 बैठक में प्रतियोगिता के आयोजन से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाओं, खिलाड़ियों के आवास, भोजन, परिवहन, खेल मैदान, चिकित्सा सुविधा एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की। साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी के साथ करने के निर्देश दिए गए।जिला शिक्षा अधिकारी आकाश सिंह यादव ने  तैयारियों को लेकर बिंदुबार चर्चा की। 
जिला क्रीड़ा अधिकारी  बेमटे ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से आने वाले खिलाड़ियों एवं दलों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं, ताकि शिवपुरी में राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता का सफल एवं गरिमामय आयोजन किया जा सके। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी आकाश सिंह यादव , विकासखंड शिक्षा अधिकारी शिवपुरी कौशल किशोर गौतम, प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय विवेक श्रीवास्तव , खाद्य अधिकारी,
बीआरसीसी बदरवास अंगद सिंह तोमर, प्राचार्य एनके जैन,प्राचार्य कन्या शिक्षा परिसर एसपी भार्गव, अजय बाथम, नूर मोहम्मद, सुधीर मिश्रा , सदाशिव भार्गव, राघवेंद्र प्रताप रघुवंशी, अभिषेक श्रीवास्तव,
इंदरजीत पाल, मनोज गुप्ता,महेन्द्र उपाध्याय, हेमंत जाटव, दीपक मांझी, ऐश्वर्य, शाहरुख़ खान, सौरभ रहोरा, गोलू लोधी, हेमंत झा, संस्कार मिश्रा,प्रयाग नारायण भार्गव सहित समितियों के सदस्य मौजूद रहे।












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129