Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_खास_खबर: शहर की एंबिशन कॉमर्स क्लासेस ने किया युवाओं को सम्मानित, नाम दिया, "दिवाली विथ एंबिशन 2026" "ज्ञान की रोशनी और सफलता" का सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, आतिशबाजी और भोजन के बाद दी विदाई

गुरुवार, 12 नवंबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। शहर की आदर्शनगर कॉलोनी स्थित एंबिशन कॉमर्स क्लासेस किसी परिचय की मोहताज नहीं है। संस्थान के संचालक बिकुल कुमार जैन ने अपनी पूरी मेहनत, लगन, निष्ठा और समर्पण से आज जिले भर ने कॉमर्स के विद्यार्थियों को एक नई दिशा देने का काम किया है जिसके बूते पर शिवपुरी जिले के युवा देश की महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं में अपनी सफलता के झंडे फहरा रहे हैं। देश के दूरदराज शहरों में एंबिशन कॉमर्स क्लासेस के विद्यार्थी मौजूद हैं जिन्होंने बिकुल जैन जी के नेतृत्व में अध्ययन की बारीकियां सीखी और अब नई उड़ान पर हैं। दरअसल जब साल के सबसे बड़े त्योहार दीपावली का अवसर आया और देश विदेश से होनहार विद्यार्थी शिवपुरी आए तो इस खास अवसर को एंबिशन ने हाथों हाथ लेकर 
"दिवाली विथ एंबिशन 2026" "ज्ञान की रोशनी और सफलता" का सम्मान नाम से शानदार कार्यक्रम आयोजित कर डाला। नगर की परिणय वाटिका उस पल की गवाह बनी जिसमें एंबिशन से पढ़ाई करते हुए जिले के होनहारों ने झंडे गाढ़ दिए। उन सभी पास आउट होनहार को यहां शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे सीएसपी पोहरी आनंद राय और पूर्व डीईओ संजय श्रीवास्तव
उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे सीएसपी पोहरी आनंद राय और पूर्व डीईओ संजय श्रीवास्तव थे जिन्होंने होनहारों को सम्मानित किया। साथ ही अतिथियों ने युवाओं को भविष्य की उड़ान के मूलमंत्र भी दिए। 
सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बढ़ाया कार्यक्रम का रोमांच
कार्यक्रम का संचालन श्री श्याम इवेंट्स के जाने माने कलाकार ख्यातनाम अंकित सक्सेना और शिखा मंगल ने किया। उन्होंने बेहद रोचक अंदाज में जेन जी यानि युवाओं को सांस्कृतिक कार्यक्रम से जोड़ा। जिसमें सभी ने भागीदारी की और अंत में डिनर के साथ सभी विदाई दी।
अतिशबाजी से आसमान हुआ रोशन
कार्यक्रम के अंत में आकर्षक आतिशबाजी की गई। जिससे आसमान रोशन हुआ। आसपास के लोग और रस्ते से गुजरते लोग खड़े होकर इस शानदार आतिशबाजी का लुत्फ लेते नजर आए। कार्यक्रम में एंबिशन की पूरी टीम मौजूद थी। अंत में सफल आयोजन के लिए एंबिशन कॉमर्स क्लासेस के कैप्टन बिकुल जैन ने सभी का आभार जताया। 












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129