शिवपुरी। खेल और युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार आगामी राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2027 (10 से 12 जनवरी, नई दिल्ली) की तैयारियों के तहत शिवपुरी में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 20 नवंबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे से श्रीमंत माधवराव सिंधिया जिला खेल परिसर, शिवपुरी में आयोजित होगा।
जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी डॉ. के.के. खरे ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन कलेक्टर अर्पित वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भुटिया के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। इस वर्ष युवा उत्सव की थीम "नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत" रखी गई है।
इन 5 विधाओं में होंगी प्रतियोगिताएं:
उत्सव के सांस्कृतिक ट्रैक के अंतर्गत शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए 5 प्रमुख विधाओं में शामिल किया गया है:
उत्सव के सांस्कृतिक ट्रैक के अंतर्गत शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए 5 प्रमुख विधाओं में शामिल किया गया है:
- समूह लोकगीत (लोकगायन)
- समूह लोकनृत्य
- पेंटिंग
- कविता लेखन
- नुक्कड़ नाटक
पात्रता एवं आयु सीमा:
इस प्रतियोगिता में शिवपुरी जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के वे सभी युवक-युवतियां (तथा इच्छुक कर्मचारी) भाग ले सकते हैं, जिनकी आयु 17 अगस्त 2026 की स्थिति में 15 से 29 वर्ष के बीच हो। जिला स्तर पर चयनित होने वाले कलाकार आगामी 25 नवंबर 2026 को ग्वालियर में आयोजित संभाग स्तरीय युवा उत्सव में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

पंजीयन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेज:
इच्छुक प्रतिभागी अपना पंजीयन भारत सरकार के My Bharat Portal पर ऑनलाइन कर सकते हैं या सीधे कार्यक्रम स्थल (जिला खेल परिसर) पर पहुंचकर भी पंजीयन करवा सकते हैं। पंजीयन के लिए कलाकारों को निम्नलिखित दस्तावेजों की मूल प्रति (Original) और छायाप्रति (Photocopy) साथ लाना अनिवार्य है:

- नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो
- आयु प्रमाणन हेतु अंकसूची (मार्कशीट)
- मूल निवासी प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
अधिक जानकारी के लिए प्रतिभागी खेल विभाग के श्री कमल सिंह बाथम (मो. 9425766688) या कार्यालय के अन्य नंबरों (8889771599, 9131710577, 7587664839) पर संपर्क कर सकते हैं।

सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें