शिवपुरी। जिला गायत्री परिवार ट्रस्ट, शिवपुरी के तत्वावधान में आगामी 24 कुण्डीय राष्ट्रीय शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ, जो 29, 30, 31 दिसम्बर 2026 एवं 1 जनवरी 2027 को गायत्री शक्तिपीठ, फिजिकल रोड, शिवपुरी में शान्तिकुंज, हरिद्वार के मार्गदर्शन में आयोजित होगा, उसके शुभारम्भ के रूप में भूमि पूजन का कार्यक्रम रविवार, 29 नवम्बर 2026 को प्रातः 10:00 बजे आयोजित किया जाएगा।
शांतिकुंज प्रतिनिधि श्री मोहन सिंह सिसोदिया जी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम में गायत्री परिवार ने जिले के सभी कार्यकर्ताओं, प्रज्ञा मंडलों, महिला मंडलों, युवा प्रकोष्ठ तथा श्रद्धालु परिजनों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भूमि पूजन के इस पावन अवसर के साक्षी बनें तथा महायज्ञ की सफलता हेतु अपने सहयोग एवं सहभागिता का संकल्प लें।
यह महायज्ञ समाज में नैतिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक चेतना के जागरण तथा राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। भूमि पूजन के साथ ही महायज्ञ की विभिन्न तैयारियों का शुभारम्भ भी होगा।
24 कुण्डीय राष्ट्रीय शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ का तिथि-वार कार्यक्रम विवरण नीचे दिया गया है:
29-12-2026, मंगलवार
- दोप. 2 बजे से: मंगल कलश शोभा यात्रा, विभिन्न झाँकियां एवं संगीत प्रवचन
30-12-2026, बुधवार
- प्रातः 6 से 7 बजे: सामूहिक जप, ध्यान, प्रज्ञा योग (व्यायाम)
- प्रातः 8 से 12 बजे: देव पूजन एवं गायत्री महायज्ञ
- दोप. 2 से 5 बजे तक: कार्यकर्ता गोष्ठी
- सायं 6 से 8 बजे तक: प्रवचन - नारी को जानो एवं स्वयं को पहचानो
31-12-2026, गुरूवार
- प्रातः 6 से 7 बजे: सामूहिक जप, ध्यान, प्रज्ञा योग (व्यायाम)
- प्रातः 8 से 12 बजे: गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार
- सायं 5 से 8 बजे तक: प्रवचन - राष्ट्र समर्थ और सशक्त कैसे बने ?, संकल्प दीप महायज्ञ, नशा निवारण संकल्प
01-01-2027, शुक्रवार
- प्रातः 6 से 7 बजे: सामूहिक जप, ध्यान, प्रज्ञा योग (व्यायाम)
- प्रातः 8 से 12 बजे तक: गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार, पूर्णाहुति, नशा निवारण संकल्प एवं देव विदाई।











सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें