नमो नगर फीडर: नमो नगर कॉलोनी एवं आसपास का क्षेत्र।विवेकानंद फीडर: विवेकानंद, पुराना टोलटैक्स, डी.जे. साहब की कोठी एवं आसपास का क्षेत्र।मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (पूर्व क्षेत्र शिवपुरी शहर) ने उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है और कहा है कि आवश्यकतानुसार समय में बदलाव किया जा सकता है।
इसी क्रम में मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (पूर्व क्षेत्र शिवपुरी शहर) के अंतर्गत 33/11 के.व्ही. बाणगंगा उपकेन्द्र अंतर्गत आने वाले 11 के.व्ही. विष्णु मंदिर फीडर पर तथा 33 के. व्ही. फतेहपुर अंतर्गत आने वाले 11 के.व्ही न्यू बस स्टेन्ड फीडर, मनियर फीडर एवं फतेहपुर फीडर पर सुधार कार्य किया जाना है। इस आवश्यक रखरखाव और सुधार कार्य को सावधानीपूर्वक संपन्न कराने के लिए 04 नवम्बर 2026 को प्रातः 10 बजे से दोपहर 02 बजे तक शहर के विभिन्न 11 के.व्ही. फीडरों से संबंधित क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय बंद रहेगा।
04 नवम्बर 2026 को शहर के 33/11 के.व्ही. बाणगंगा उपकेंद्र अंतर्गत आने वाले 11 के.व्ही. विष्णु मंदिर फीडर से संबंधित क्षेत्र विष्णु मंदिर, गुलाबशाह दरगाह, सर्वाेदय नगर, इंदिरा कॉलोनी, फक्कड़ कॉलोनी प्रभावित रहेंगे। इसी प्रकार 33 के. व्ही. फतेहपुर अंतर्गत आने वाले 11 के.व्ही न्यू बस स्टेन्ड फीडर, मनियर फीडर एवं फतेहपुर फीडर से संबंधित क्षेत्र श्रीराम कालोनी, रघुवन्शी कोठी, पोहरी चौराहा, गायत्री कालोनी, हाथी खाना, सिटी सेन्टर कॉलोनी, हनुमान कालोनी, अमृत विहार कालानी, बस स्टेन्ड, मनियर बीज गोदाम, दुबे नर्सरी, लालमाटी, मुदगल कालोनी, फतेहपुर, शारदा कालोनी, फतेहपुर गाँव, जाटव मोहल्ला, 26 नं. कोठी के पास, परिहार मोहल्ला क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।












सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें