Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_अच्छी_खबर: 5 हजार मीटर पैदल दौड़ में राजस्थान के कुलदीप को स्वर्ण पदक, 800 मीटर दौड़ में यूपी के समीर अव्वल

रविवार, 15 नवंबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
* प्रतियोगिता का समापन सोमवार को,आवर आल चैंपियन को मिलेगी ट्राफी 
शिवपुरी। शिवपुरी में जारी 70वीं  राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता  बालक वर्ग के कई खिताबी मुकाबले रविवार को आयोजित हुए। प्रतियोगिता का लाइव प्रसारण मैदान में लगे विशाल स्क्रीन के अलावा यूट्यूब पर भी किया जा रहा है। रविवार को जिला शिक्षा अधिकारी आकाश सिंह यादव के निर्देशन व स्कूल गैम फैडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा प्रतियोगिता के लिए नियुक्त आब्जर्वर डीके सिंह की निगरानी में हीट राऊंड सहित फाइनल मुकाबले आयोजित हुए।5000 मीटर पैदल दौड़ का फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा। मुकाबले में राजस्थान के कुलदीप ख्यालिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 21 मिनट 43.48 सेकंड में पहुंचकर प्रथम स्थान हासिल किया । जबकि दिल्ली के आदित्य दांगी ने 21 मिनट 45.49 सेकंड के समय के साथ दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता। वहीं राजस्थान के ही तनुराज यादव ने 21 मिनट 56.19 सेकंड के साथ तीसरा स्थान हासिल करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।जिला क्रीड़ा अधिकारी चंद्रशेखर बेमटे सहित विभिन्न समितियों में शामिल यादवेन्द्र चौधरी,अजय बाथम, राजेश कम्ठान,अशोक चौधरी,बीईओ रामकृष्ण रघुवंशी, प्रचार प्रसार समिति के भगवती प्रसाद शर्मा,नीरज सरैया, शिवनाथ सिंह वैस, संस्कार मिश्रा, स्नेह रघुवंशी, गयादीन तरेटिया,दीपक मांझी, अभिषेक श्रीवास्तव, अनिल मालावरिया, मनोज शर्मा, पंकज पांडेय आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता का समापन समारोह सोमवार की दोपहर होगा जहां आवर आल अव्वल आने वाली टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा।
800 मीटर में यूपी के समीर को मिला सोना 
प्रतियोगिता के प्रचार प्रसार प्रभारी नीरज सरैया ने बताया कि  800 मीटर दौड़ का फाइनल बेहद रोमांचक रहा। उत्तर प्रदेश के मोहम्मद समीर खान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1 मिनट 55.41 सेकंड में दौड़ पूरी कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं झारखंड के सुभाष उरांव ने 1 मिनट 55.85 सेकंड का समय लेकर रजत पदक हासिल किया।स्वर्ण और रजत पदक विजेताओं के बीच महज 0.44 सेकंड का अंतर रहा।  जबकि सीबीएसई के दीपांशु यादव ने 1 मिनट 57.37 सेकंड में दौड़ पूरी कर कांस्य पदक जीता।बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ के फाइनल में कुल 12 धावकों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
22.05 सैकंड में 200 मीटर दौड़कर तमिलनाडु के सर्वेश अव्वल
कोच अजय बाथम ने बताया कि 200 मीटर दौड़ के फाइनल मुकाबले में तमिलनाडु के के. सर्वेश देव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने 22.05 सेकंड का समय लेकर पहला स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता में पंजाब के हार्दिक बावा ने 22.38 सेकंड के समय के साथ रजत पदक जीता, जबकि दिल्ली के राहुल राज महतो ने 22.52 सेकंड का समय निकालकर कांस्य पदक हासिल किया।
बाधा दौड़ सेमीफाइनल में आठ धावक हुए क्वालिफाई 
रविवार को 400 मीटर हर्डल (बाधा दौड़) सेमीफाइनल में तीन हीट राऊंड आयोजित हुए जिनमें कुल 24 धावक शामिल हुए तीनो राऊंड में से 8 धावक क्वालिफाई हुए हैं।
प्रतियोगिता की हीट-2 में गुजरात के मोडी आर्यन अल्ताब ने 55.19 सेकंड का समय लेकर पहला स्थान प्राप्त किया। तमिलनाडु के पविन कुमार एस. 55.33 सेकंड के साथ दूसरे और हरियाणा के हर्ष 55.85 सेकंड के साथ तीसरे स्थान पर रहे। उत्तराखंड के अभिषेक ने 56.31 सेकंड का समय लेकर चौथा स्थान हासिल किया।
वहीं, हीट-1 में तमिलनाडु के निखिल धरशन आर. ने 55.50 सेकंड के साथ पहला और पश्चिम बंगाल के सात्विक प्रमाणिक ने 56.49 सेकंड के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। हीट-3 में केरल के आर्चित एस. नायर 55.43 सेकंड के साथ पहले तथा उत्तराखंड के तरुण आर्य 57.49 सेकंड के साथ दूसरे स्थान पर रहे। 
तमिलनाडु के सर्वेश अव्वल
कोच अजय बाथम ने बताया कि 200 मीटर दौड़ के फाइनल मुकाबले में तमिलनाडु के के. सर्वेश देव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने 22.05 सेकंड का समय लेकर पहला स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता में पंजाब के हार्दिक बावा ने 22.38 सेकंड के समय के साथ रजत पदक जीता, जबकि दिल्ली के राहुल राज महतो ने 22.52 सेकंड का समय निकालकर कांस्य पदक हासिल किया।
प्रतियोगिता में एमपी को देव ने दिलाया पहला गोल्ड
प्रतियोगिता में मेजबान मध्य प्रदेश का प्रदर्शन अब तक अपेक्षित नहीं रहा है लेकिन रविवार को एमपी के खाते में पहला गोल्ड मेडल आया है। मध्य प्रदेश के देव शर्मा ने त्रिकूद में 14.94 मीटर की छलांग लगाकर पहला स्थान हासिल किया।जबकि 14.63 मीटरी के साथ सीआईएससीई के आरव खेरा दूसरे व 14.55 मीटर के साथ तमिलनाडु के मुकेश तीसरे स्थान पर रहे।











कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129